वॉश बेसिन का साफ और हाइजीनिक होना बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे ने केवल हमारी हेल्थ पर असर पड़ता है। बल्कि यह देखने में भी अच्छा नहीं लगता है। वॉश बेसिन का इस्तेमाल रोजाना किया जाता है। यही कारण है कि वॉश बेसिन जल्दी गंदा हो जाता है और इसकी सतह पर कई तरह के दाग लग जाते हैं। वॉश बेसिन पर जंग और हार्ड वाटर के दाग लग जाते हैं। समय के साथ ये दाग न केवल जिद्दी हो जाते हैं, बल्कि आपके वॉश बेसिन की सतह को भी नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आप भी वॉश बेसिन पर लगे दागों और गंदगी से परेशान हैं तो आज हम आपको इनसे छुटकारा पाने के तरीके बताएंगे। तो चलिए जानते हैं कैसे आप वॉश बेसिन को आसानी से साफ कर सकती हैं।
वॉश बेसिन पर अक्सर लोहे से बनी किसी भी चीज को रखने से उस पर जंग का दाग लग जाता है। ऐसे में अगर आप रोजाना वॉश बेसिन को साफ नहीं करेंगी तो दाग जिद्दी हो जाएगा और दाग को हटाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। इसलिए जब भी आपको जंग दिखे, उसी समय इसे साफ कर लें। क्या आप जानना चाहती हैं जंग को हटाने का तरीका, तो चलिए जानते हैं वॉश बेसिन पर लगे जंग के दाग को कैसे हटाया जा सकता है।
अगर आपके वॉश बेसिन पर जंग का दाग लग गया है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से जंग के दाग हटा सकती हैं। वॉश बेसिन पर लगे जंग के दाग को हटाने के लिए दाग वाली जगह पर नींबू का रस और व्हाइट विनेगर डालें। क्योंकि इन सामग्री में माइल्ड एसिड होता है, इसलिए लंबे समय नींबू और विनेगर एक्सपोजर आपके वॉश बेसिन की सतह को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके बाद नींबू के रस और व्हाइट विनेगर को मुलायम कपड़े से पोंछ लें और देखें कि क्या दाग निकल गया है? अगर दाग नहीं निकलता है, तो इस प्रक्रिया को दोबारा दोहराएं।
दाग निकल जाने पर वॉश बेसिन को पानी से अच्छी तरह से धो लें। इस बात का ध्यान रखें कि वॉश बेसिन पर नींबू के रस या व्हाइट विनेगर का कोई अवशेष न बचा हो। वॉश बेसिन को धोने के बाद इसे एक सूखे कपड़े से साफ कर लें। नींबू के रस और व्हाइट विनेगर के इस्तेमाल करने से आप पाएंगी कि आपका वॉश बेसिन पर लगा जंग का दाग अब हट चुका है।
वॉश बेसिन से केवल दाग हटाना काफी नहीं होता है। इसलिए आपको इसे डिसइंफेक्ट भी करना चाहिए। डिसइंफेक्ट स्प्रे का इस्तेमाल करें। इससे वॉश बेसिन में मौजूद सारे कीटाणु मर जाएंगे। लेकिन डिसइंफेक्ट स्प्रे का पूरे वॉश बेसिन पर इस्तेमाल करने से पहले इसे कम जगह पर स्प्रे करके देखें, ताकि आपको यह पता चल जाए कि क्या इसके इस्तेमाल से आपके वॉश बेसिन को किसी तरह का नुकसान तो नहीं पहुंचता है। फिर वॉश बेसिन को धो लें। बोतल पर दिए गए इंस्ट्रक्शन्स को पढ़ना न भूलें। लेबल पढ़ने के बाद ही स्प्रे का इस्तेमाल करें।
अक्सर यह देखा गया है कि वॉश बेसिन पर हार्ड वाटर के दाग लग जाते हैं, जिन्हें साफ करना काफी मुश्किल होता है। क्योंकि अगर आप समय रहते ही इन दागों को नहीं हटाएंगी तो इससे आपका वॉश बेसिन गंदा और खराब हो सकता है। इसलिए आपको जितनी जल्दी हो सके वॉश बेसिन से हार्ड वाटर के दाग को हटा लेना चाहिए। चलिए जानते हैं कैसे आप वॉश बेसिन पर लगे हार्ड वाटर के दाग को आसानी से हटा सकती हैं।
वॉश बेसिन पर लगे हार्ड वाटर के दाग को हटाने के लिए आपको क्लीनर (घर पर बनाएं फ्लोर क्लीनर) की आवश्यकता होगी। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आप मार्केट से ही खरीदकर क्लीनर लाएं। आप वॉश बेसिन के लिए क्लीनर घर पर भी बना सकती हैं। क्लीनर बनाने के लिए आपको पानी और बेकिंग सोडा चाहिए होगा। पानी और बेकिंग सोडा को मिला लें। पेस्ट थोड़ा गाढ़ा होना चाहिए। इससे दाग आसानी से हट जाएगा। इसके बाद पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं। करीब 10 मिनट बाद सॉफ्ट स्पंज से स्क्रब कर लें। फिर बेसिन को ठंडे पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें:कपड़े में लगे हल्दी के दाग को हटाने के आसान हैक्स
केवल वॉश बेसिन को धोने से आपका काम पूरा नहीं हो जाता है। इसलिए आपको वॉश बेसिन को डिसइंफेक्ट जरूर करना चाहिए। डिसइंफेक्ट का इस्तेमाल करने से वॉश बेसिन पर मौजूद कीटाणु मर जाते हैं। लेकिन आपको डिसइंफेक्ट स्प्रे का इस्तेमाल करने से पहले उस पर लगे लेबल को पढ़ना चाहिए ताकि आप यह जान सकें कि इसका इस्तेमाल कितना और कैसे करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:किचन काउंटर पर लगे हल्दी के दाग को हटाने के लिए इन आसान टिप्स को करें फॉलो
वॉश बेसिन से बदबू आना सामान्य बात है। लेकिन इसके कारण बाथरूम में भी बदबू फैलने लगती है। अगर आप भी वॉश बेसिन से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर चुकी हैं। लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं हुआ तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए बदबू को दूर भगाने का बेहद आसान तरीका लेकर आए हैं। वॉश बेसिन से आने वाली बदबू से छुटकारा पाने के लिए आपको बेकिंग सोडा, विनेगर और पानी की जरूरत पड़ेगी। वॉश बेसिन में 1 कप बेकिंग सोडा और 2 कप विनेगर डालें। बेकिंग सोडा, विनेगर और पानी का मिश्रण बुलबुले में बदल जाएगा। इसे कुछ मिनट तक बैठने दें और फिर वॉश बेसिन में गर्म पानी डाल दें। इसके एक इस्तेमाल से ही आप पाएंगी कि बदबू दूर हो गई है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Google.Com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।