किचन में हमेशा उड़ते रहते हैं छोटे-छोटे कीड़े? स्प्रे मारने पर भी नहीं मरते, जानें कारण और कैसे पा सकती हैं छुटकारा

किचन में अक्सर छोटे-छोटे कीड़े उड़ने की समस्या से लोग परेशान रहते हैं। उन्हें समझ नहीं आता कि यह कीड़े कहां से आ रहे हैं। कई लोग हमेशा अपने किचन के दरवाजे-खिड़की बंद रखते हैं, ताकि मच्छर मक्खी अंदर न आए, लेकिन फिर भी छोटो-छोटे कीड़े कहां से आ रहे हैं, समझ नहीं आता। अगर आपके किचन में भी ऐसे कीड़े उड़ रहे हैं और आप स्प्रे मार रही हैं, फिर भी यह नहीं मर रहे हैं, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल हम आपको इन कीड़ों से छुटाकारा पाने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे।
किचन में छोटे-छोटे कीड़े क्यों उड़ते हैं?
- अगर आप किचन में उड़ने वाले छोटे-छोटे कीड़ों से परेशान हैं, तो ध्यान रखें कि नमी, सड़ी हुई खुली चीजों या गंदगी की वजह से हो सकता है।
- अगर किचन में हवा नहीं आती, दरवाजे खिड़की 24 घंटे बंद रहते हैं, तो नमी के कारण ऐसा हो सकता है।
- इसके अलावा सब्जियों पर भी अक्सर छोटो कीड़े उड़ते रहते हैं। अगर सब्जियां बहुत दिनों से घर में पड़ी और सड़ रही हैं, तो इससे भी कीड़े बनने लगते हैं।
- अगर कीचन सिंक हमेशा गीला रहता है और आप पानी साफ नहीं करती हैं, तो इसकी वजह से भी कीड़े बनने लगते हैं।
- किचन में कचरा कई दिनों से पड़ा है और आप इसे नहीं फेंक रही हैं, तो इससे भी कीड़े हो जाते हैं।
- किचन साफ रखने के टिप्स आपको फॉलो करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- सिंक और नाली के रास्ते से आ रहे हैं कॉकरोच, तो इस घोल से भागेंगे दूर
कीड़ों से कैसे छुटकारा पाएं
- इसके लिए आपको एक बर्तन में नीम का तेल या कपूर लेना हैं। इसे आप एक कटोरी में डालकर अच्छे से कूट लें। अब आप एक रूई लेकर इसमें डालें और इसका दीपक जलाएं। कुछ देर तक कपूर के धुएं से कीड़े खत्म हो जाएंगे।
- इसके अलावा आप किचन की अच्छी से सफाई करके, दरवाजे-खिड़की को खुला छोड़ दें। धूप और बाहर की हवा लगने से भी कीड़े खत्म हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- इन खुशबुओं से तिलचट्टों को भगाएं दूर, बाथरुम-किचन को बनाएं Cockroaches Free
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।