Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:33 AM IST

घर के कंबल से खटमल हटाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

कंबल में छिपे हुए खटमल से निजात पाना चाहती हैं तो यहां बताए गए तरीकों को जरूर आजमाएं।
Updated:- 2021-10-25, 10:05 IST
image

सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है, इसकी वजह से घर में पैक किए गए कंबलों को अब बाहर निकाला जा रहा है। हालांकि, कुछ घरों में इसका इस्तेमाल शुरू भी हो गया है। वहीं काफी दिनों से घर में पैक कंबलों को निकालने के तुरंत बाद इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे स्किन इंफेक्शन का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, इन कंबलों में ना सिर्फ गंदगी जमी हुई होती है बल्कि खटमल भी अंदर अपना घर बना लेते हैं। इसलिए इस्तेमाल करने से पहले यह जरूर चेक कर लें।


कुछ महिलाएं कंबल को साफ करती हैं, ताकि खटमल से छुटकारा मिल सके। हालांकि, सिर्फ साफ करना ही उपाय नहीं है बल्कि इसके साथ कुछ और भी तरीके आजमाने होंगे। यही नहीं, कई महिलाओं को ऐसा लगता है कि खटमल सिर्फ बेड या फिर बिस्तर में छिपे होते हैं, जबकि वो कंबल में भी मौजूद होते हैं, ऐसे में इससे छुटकारा आसानी से पाया जा सकता है, आइए जानते हैं-

4 से 5 घंटे धूप दिखाएं

bed bugs in blanket


अगर आपने कंबल को अच्छी तरह धोने के बाद उसे पैक किया था और इसके बावजूद उसमें खटमल छिपे हुए हैं तो सबसे पहले इसे तेज धूप दिखाएं। कोशिश करें कि कंबल को तार पर टांग कर 4 से 5 घंटे के लिए धुप दिखा दें। बीच में आकर कंबल को उलट-पलट भी करते रहें, ताकि जिस जगह पर धूप नहीं लगी है, वहां आसानी से लग जाए। अब कंबल को सॉफ्ट ब्रश की मदद से एक बार अच्छी तरह क्लीन कर लें। इसके बावजूद आपको लगे कि इसे फिर से क्लीन करने की आवश्यकता है तब वॉशिंग मशीन या फिर हाथों से धोएं।

 

इसे भी पढ़ें:बनारसी साड़ी को धोते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी खराब

पिपरमिंट एसेंशियल ऑयल से धोएं

कुछ कंबल काफी पतले होते हैं, गर्मियों में उसे भी पैक कर दिया जाता है। ऐसे में कंबलों को तुरंत इस्तेमाल करने के बजाए, क्लीन कर लें। आप इसे गर्म पानी में डिप कर नॉर्मल डिटर्जेंट या फिर शैंपू से क्लीन कर सकती हैं। इसके बाद जब इसे रिंस कर रही हो, तब पानी में पिपरमिंट एसेंशियल ऑयल को मिक्स कर दें। एक बाल्टी पानी में कम से कम 15 से 20 बूंद एसेंशियल ऑयल जरूर मिक्स करें।

पुदीना के पत्ता का इस्तेमाल

peppermint leaves


कंबलों को अच्छी तरह धूप दिखाने के बाद सभी को एक जगह फोल्ड कर के रख दें। अब इन कंबलों में पुदीने के पत्तों को बीच-बीच में रख दें। इस तरह इसकी खुशबू से बचे हुए खटमल मर जाएंगे। दरअसल, सर्दियां शुरू होने से पहले कंबल काफी दिनों तक पैक रहते हैं। ऐसे में इन्हें सिर्फ धूप दिखाना ही नहीं बल्कि साफ करना भी बहुत जरूरी है। वहीं कंबलों में मौजूद पुदीने के पत्तों को 1 दिन बाद बदल दें।

 

इसे भी पढ़ें:  यह संकेत बताते हैं कि आपका हाउसप्लांट नहीं है हैप्पी

 

होममेड स्प्रे तैयार करें

blanket use


ज्यादातर महिलाएं सर्दियां खत्म होने के बाद कंबल को अच्छी तरह धोने के बाद उसे पैक करती हैं। इसके बावजूद उसमें कीड़े-मकोड़े देखने को मिल जाते हैं। ऐसे में आप कोशिश करें कि एक होममेड स्प्रे तैयार करें। इसके लिए पहले एक स्प्रे बॉटल लें और उसमें बेकिंग सोडा, नीम एसेंशियल ऑयल, विनेगर और थोड़ा पान डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस स्प्रे को कंबल में छिपे खटमल पर स्प्रे कर दें। कुछ देर खुली जगह पर कंबल को फैलाकर रखें और उसके 2 घंटे बाद धूप दिखाएं, ताकि यह सुख भी जाए और खटमल पूरी तरह मर भी जाएं।

 

कंबल से खटमल को भगाने के लिए आप ये तरीके आजमा सकती हैं। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी हर जिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।