बनारसी साड़ी को धोते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी खराब

भारत में महिलाओं का सबसे पसंदीदा परिधान साड़ी है। चाहे पार्टी हो या फिर घर का कोई भी फंक्शन या फिर त्योहार, साड़ियां महिलाओं की पहली प्राथमिकता होती हैं। वह इसलिए कि साड़ी से महिलाओं को क्लासी लुक मिलता है। इसलिए महिलाएं ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए महंगी-महंगी साड़ियां खरीदती हैं। ज्यादतर महिलाएं बनारसी साड़ी पहनना और खरीदना पसंद करती हैं। महिलाएं बनारसी साड़ी खरीद तो लेती हैं लेकिन उसे साफ करने में उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
क्योंकि बनारसी साड़ी को धोते समय हुई छोटी-छोटी गलतियों की वजह से आपकी साड़ी खराब हो सकती है। अगर आप चाहती हैं कि आपकी बनारसी साड़ी सालों-साल खूबसूरत और नई जैसी नजर आए, तो साड़ी को धोते समय इन बातों का हमेशा ध्यान रखें।
हल्के साबुन के घोल से करें साफ
वैसे तो बनारसी साड़ी को ड्राई क्लीन करवाना चाहिए। लेकिन अगर आप साड़ी को घर पर ही क्लीन करना चाहती हैं, तो आप हल्के साबुन, डिटर्जेंट या प्रोटीन स्टेन रिमूवर का इस्तेमाल ही करें। क्योंकि अगर आप हार्ड साबुन के घोल का प्रयोग करती हैं, तो इससे आपकी साड़ी का कपड़ा खराब हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बनारसी साड़ी का कपड़ा बेहद डेलिकेट होती है और इसे आम साड़ियों की तरह साफ नहीं किया जा सकता है। (साड़ी पहनने की हैं शौकीन, तो जान लें तरह-तरह के फैब्रिक्स के बारे में)
ठंडे पानी का करें इस्तेमाल
इसके अलावा, आप बनारसी साड़ी को हमेशा ठंडे पानी से धोएं। क्योंकि गर्म पानी से आपकी साड़ी खराब हो सकती है। लेकिन, आप हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं, ठंडे पानी का इस्तेमाल करने से साड़ी ना सिर्फ साफ हो जाती है बल्कि उसका कलर फेड भी नहीं होता।
इस तरह हटाएं दाग
कई बार महिलाओं की बनारसी साड़ी पर दाग लग जाते हैं, तो वह उसे हटाने के लिए हार्ड वॉशिंग पाउडर का इस्तेमाल करती हैं। और अपनी पूरी साड़ी को डिटर्जेंट या प्रोटीन स्टेन रिमूवर में भिगोकर रख देती हैं। ऐसा करने से दाग साफ, तो हो जाता है लेकिन साड़ी का कलर भी फेड होने लग जाता है। इसलिए आप प्रोटीन स्टेन रिमूवर को केवल दाग पर ही डालें और उसे साफ करें। साथ ही, आप बनारसी साड़ी पर लगे जूस, आइसक्रीम और चाय के दाग को भी ऐसी साफ करें।
इसे ज़रूर पढे़ं-Style Tips: इस तरह बनाएं साड़ी की परफेक्ट प्लेट्स
ब्रश से नहीं करें साफ
अगर आप बनारसी साड़ी को घर पर ही धो रही हैं, तो आप साड़ी को साफ करते समय कभी भी ब्रश का इस्तेमाल ना करें। क्योंकि ब्रश से आपकी साड़ी खराब हो सकती है। साथ ही, आपकी साड़ी का कपड़ा फट भी सकता है। इसलिए जब भी आप अपनी बनारसी साड़ी को साफ करें, तो हल्के हाथों से ही रगड़ें। ऐसा करने से आपकी साड़ी साफ भी हो जाएगी और उसे कोई नुकसान भी नहीं होगा।
इस तरह रखें ख्याल
- आजकल बाजार में बनारसी साड़ी को साफ करने या वॉश करने के लिए कई तरह के वॉशिंग प्रोडक्ट मिलने लगे हैं। आप इन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करके साड़ी को धो सकती हैं।
- अगर आपकी साड़ी पर दाग लग गए हैं, तो आप उसे हाथों हाथ धो कर ही रखें।
- बनारसी साड़ी को कभी भी वाशिंग मशीन में धोने की गलती ना करें।
- साड़ी पहनते समय ज्यादा पिनों का प्रयोग ना करें क्योंकि पिन से पल्ले व प्लेटों के फटने का भय रहता है।
- अपनी साड़ी को सेंट या इत्र की सुगंध से दूर रखें। सुगंध के कारण साड़ी का कलर खराब होने की पूरी संभावना रहती है।
- साड़ी को ऐसी जगह रखें जहां चूहे ना आते हो।
इसे ज़रूर पढे़ं-तांत की साड़ियों को नए जैसा कैसे रखें, लंबे समय से अलमारी में रखी हैं तो आजमाएं ये टिप्स
अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगी, तो आपकी बनारसी साड़ी की चमक हमेशा बरकरार रहेगी। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik google)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।