Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:07 PM IST

नींबू के पत्तों से इस तरह बनाएं कीड़े मारने वाला नेचुरल कीटनाशक स्प्रे

जब आप घर पर ही नींबू के पत्तों से नेचुरल कीटनाशक स्प्रे बना सकती हैं तो फिर बाज़ार से कीमती स्प्रे क्यों खरीदना।
Updated:- 2021-12-24, 15:46 IST
image

नींबू एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो सेहत के साथ-साथ सफाई के कामों में भी इस्तेमाल किया जाता है। अक्सर आपने नींबू के रस का इस्तेमाल कपड़े में लगे दाग आदि चीजों को साफ करने के लिए किया होगा। लेकिन, क्या आपने नींबू के पत्तों का इस्तेमाल कीटनाशक स्प्रे बनाने में किया है? शायद नहीं। ये आपने ज़रूर सुना होगा कि घर और गार्डन से कीड़े-मकोड़ों को दूर भगाने के लिए खट्टे पदार्थों का इस्तेमाल बेस्ट ऑप्शन होता है।

जी हां, इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं नींबू के पत्तों से तैयार नेचुरल कीटनाशक स्प्रे बनाने के बारे में। यह प्राकृतिक स्प्रे किसी भी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचता है और घर के साथ गार्डन से कीड़े-मकोड़ें भी चंद मिनटों में भाग जाते हैं, तो आइए जानते हैं।

गार्डन से कीटों को रखें दूर

homemade lemon leaf natural bug spray

गार्डन से कीटों को भगाने के लिए आजकल कई तरह के कीटनाशक स्प्रे मिलते हैं। इन स्प्रे से कीड़े भागते तो नहीं पर पौधे को नुकसान ज़रूर पहुंचता है। कई बार केमिकल युक्त कीटनाशक के छिड़काव से पौधे मर भी जाते हैं। ऐसे में केमिकल फ्री यानि नेचुरल स्प्रे एक सस्ता और अच्छा विकल्प है। नींबू के पत्तों से तैयार कीटनाशक स्प्रे से कीड़े तो भागते ही है साथ में इसके छिड़काव से पौधों को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता है।

कीटनाशक स्प्रे बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी ज़रूर 

homemade lemon leaf natural bug spray tips

  • नींबू के पत्ते-2 कप 
  • बेकिंग सोडा-2 चम्मच
  • स्प्रे बोतल-1
  • पानी-1 लीटर 
  • हाइड्रोजन पेरॉक्साइड लिक्विड-2 चम्मच

इसे भी पढ़ें: अपने कारपेट को इन 5 क्लीनिंग मेथड से करें साफ, दिखेंगे एकदम नए जैसे

बनाने का तरीका 

make homemade lemon leaf natural bug spray

  • सबसे पहले आप नींबू के पत्तों को साफ करके मिक्सर में डालें। इसके बाद बेकिंग सोडा और दो कप पानी को भी डालकर अच्छे से पीस लें।
  • अब इसे छानकर स्प्रे बोतल में भर लें। अब इसमें सिरका और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड लिक्विड को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इसके बाद बचा हुआ पानी भी डालकर अच्छे में मिला लें।

 

स्प्रे बनाने का दूसरा तरीका 

how to make lemon leaf natural bug spray

  • सबसे पहले एक पैन में दो कप पानी में के साथ नींबू के पत्तों को डालकर अच्छे से उबाल लें।
  • पानी ठंडा होने के बाद छानकर स्प्रे बोतल में भर लें।
  • अब इसमें अन्य सामग्री को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

इसे भी पढ़ें: अपनी लोहे की अलमारी को साफ करने के लिए अपनाएं ये हैक्स 

 

उपयोग करने का तरीका 

  • मच्छर, शतावरी भृंग, मक्खियों, चींटी इत्यादि की कीटों से परेशान रहती हैं, तो इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव पौधे के पत्तों और आसपास की जगहों पर कर दीजिए। इसकी तेज गंध के कारण कीड़े कभी भी नहीं आएंगे।
  • बाथरूम या फिर किचन आदि जगहों पर लगने वाले कीटों को भागने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • स्टोर रूम में मौजूद छोटे और बड़े कीड़े इसकी तेज गंध के चलते मिनटों में भाग खड़े होते हैं।
  • बरसाती कीड़ों-मकोड़ों को भगाने के लिए भी इस कीटनाशक स्प्रे की मदद ले सकती हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik,sutterstocks)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।