फिल्टर से पानी की लीकेज को रोकने के लिए टिप्स एंड हैक्स

जब हम और आप किचन की सफाई करते हैं और नल से पानी टपक रहा होता है, तो उसे आसानी से ठीक कर लेते हैं। लेकिन जब फिल्टर से पानी टपक रहा होता है तो उसे सही नहीं करते हैं। कई बार आलास के चलते या ठीक नहीं करने आता है, इस वजह से भी उसे ठीक नहीं करते हैं। इस वजह से दिनभर फिल्टर से पानी टपकते रहता है। कई बार फिल्टर का नल ब्लॉक भी हो जाता है और फिल्टर से पानी अधिक लीक करने लगता है।
ऐसे में अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है, तो अब आपको किसी प्लंबर को बुलाने की कोई जरूरत नहीं और न ही अधिक बिल बनवाने की ज़रूरत है। क्योंकि, इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके फिल्टर से टपक रहे पानी की समस्या को ठीक कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
सबसे पहले करें ये काम
किसी भी फिल्टर को ठीक करने के लिए सबसे पहले यह चेक करें कि उसके नल से पानी क्यों लीक हो रहा है। अमूमन फिल्टर से पानी टपकने के दो कारण हो सकते हैं। पहला कि नल टुटा गया हो या दूसरा कि फिल्टर नल का जॉइंट ढीला हो गया हो। ऐसे में अगर फिल्टर का नल टूट गया हो तो आपको उसे बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है। अगर लीक हो रहा है तो आप उसे आसानी से ठीक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में एक्वेरियम को ठंडा रखने के लिए फॉलो करें टिप्स
वाटरप्रूफ टेप का करें उपयोग
अगर फिल्टर जॉइंट से पानी लीक का रहा है तो आप वाटरप्रूफ टेप के इस्तेमाल से उसे आसानी से ठीक कर सकते हैं। यह टेप आपको किसी भी इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर आसानी से मिल जाएगा। इसका उपयोग करने से पहले लीक होने वाली जगह को अच्छे से सुखा लें और वाटरप्रूफ टेप से उस जगह को अच्छे से कवर करके टेप को लपेट दीजिए। इसके बाद नल को फिर से फिल्टर में लगाकर टाइट कस दीजिये। (वॉशिंग मशीन लीकेज ठीक करें)
जॉइंट से लीक करें तो क्या करें?
अक्सर देखा जाता है किसी भी जॉइंट से पानी लीक करता है। किचन का नल हो या फिर फिल्टर का नाम हो, इन दोनों ही स्थान से अमूमन पानी लीक करने लगता है। ऐसे में अगर जॉइंट से पानी लीक कर रहा है तो आप उसके ठीक करने के लिए धागे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले फिल्टर से नल को खोकर कुछ देर धूप में रख दें। अब नल की चूड़ियों में धागा को अच्छे से लपेट लीजिए और फिर से फिल्टर में लगाकर अच्छे से टाइट कर दीजिये। (स्टेनलेस स्टील सिंक की सफाई)
इसे भी पढ़ें: पुराने किचन स्क्रबर से दूर करें अपनी रोजमर्रा की ये समस्याएं
कवर का इस्तेमाल करें
अगर फिल्टर से तेज पानी नहीं टपक रहा तो आप उस समस्या को दूर करने के लिए नल कवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि फिल्टर से बूंद-बूंद टपक रहे पानी को रोकने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। अगर ये फिल्टर में पहले से मौजूद नहीं है तो आप इसे बाज़ार से भी खरीद सकते हैं। 5-10 रुपये में आसानी से मिल जाता है। नीचे मौजूद तस्वीर को देखकर भी समझ सकते हैं कि किस चीज की जिक्र हो रही है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@imimg)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।