वॉशिंग मशीन से पानी लीक हो रहा है, तो ऐसे करें उसे फिक्स

वॉशिंग मशीन आज के समय में लगभग हर घर में होता है। ज़रूरत के हिसाब से मशीन में पानी और डिटर्जंट के साथ कपड़ा को डाला और पांच मिनट के अंदर कपड़े साफ। लेकिन कई बार वॉशिंग मशीन इस्तेमाल करते-करते अपनी जगह से हिल जाती है या किसी अन्य कारण के चलते पानी लीक करने लगता है। ये समस्या अधिकतर वॉशिंग मशीन के किसी कोने में होती है। कभी-कभी कई महिलाएं इस उम्मीद में उसे छोड़ देती है कि कोई प्लम्बर आएगा और ठीक कर देगा। लेकिन आज हम आपको कुछ टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके लीक हो रहे वॉशिंग मशीन को आसानी से ठीक कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
पहले करें ये काम

अगर वॉशिंग मशीन से पानी लीक हो रहा है तो सबसे पहले वॉशिंग मशीन में एक से दो लीटर पानी डालकर ये चेक कर लें कि पानी किस जगह से टपक रहा है। एक बार जगह तय करने के बाद उस स्थान को किसी चीज से मार्क कर लें। मार्क करने के बाद मशीन में डालें पानी को निकाल लीजिए और कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दीजिए।
इसे भी पढ़ें: ढीले हो रहे सोफा कुशन को सही करने के आसान टिप्स एंड हैक्स
एपॉक्सी पुट्टी का करें इस्तेमाल

एपॉक्सी पुट्टी (Epoxy Putty) एक ऐसी चीज है जिसकी मदद से आप किसी भी लीक को काफी हद तक ठीक कर सकते हैं। आपको यह पुट्टी बाजार में आसानी से मिल जाएगी। इसका इस्तेमाल करने से पहले लीक हो रही जगह को सुखा लें और एक बाऊल में एपॉक्सी पुट्टी को डाल दें। (वॉशिंग मशीन को सालों चलाने के लिए टिप्स)
इसके बाद इसे अच्छे से मिक्स कर लें और लीक हो रही जगह पर इसे अच्छे से लगा दें। इसके लिए लीक हो रहे स्थान को पूरी तरह से एपॉक्सी पुट्टी से कवर ज़रूर करें। इसे लगाने के बाद लगभग 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे वॉशिंग मशीन एकदम सेट हो जाएगा। कुछ देर बाद मशीन में पानी को डालकर चेक करें।
वाटरप्रूफ टेप का करें उपयोग

वॉशिंग मशीन से अगर पानी लीक हो रहा है तो आप उसे ठीक करने के लिए वाटरप्रूफ टेप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह टेप आपको बाज़ार या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आसानी से मिल जाएगा।
टेप का इस्तेमाल करने से पहले लीक हो होने वाली जगह को अच्छी तरह से सुखा लें। जब अच्छी तरह से सुख जाए तो टेप की सहायता से पूरे हिस्से को कवर कर लें। इससे वॉशिंग मशीन लीक नहीं होगा और आपके अधिक पैसे भी खर्च नहीं होंगे।
इसे भी पढ़ें: स्टैंड फैन की स्पीड बढ़ाने के लिए आसान टिप्स, बिजली बिल भी होगा कम
फेवीक्विक का न करें इस्तेमाल
किसी भी टूटे चीज या फिर लीक हो रहे स्थान को ठीक करने के लिए आजकल हर कोई फेवीक्विक का इस्तेमाल करता है। लेकिन आप इसका इस्तेमाल करके कोई गलती नहीं करें। अधिकतर वॉशिंग मशीन प्लास्टिक की होती है और फेवीक्विक एक ज्वलनशील पदार्थ है। जब फेवीक्विक लीक हो रहे स्थान को चिपकाने में इस्तेमाल करते हैं तो प्लास्टिक जल भी सकती है। इससे लीक की समस्या और भी बड़ी हो सकती है। (कितने तरह की वॉशिंग मशीन के बारे में जानती हैं आप?)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik,prattplumbing.net)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।