घर को इन तरीकों से करें डिसइंफेक्ट

घर को साफ और डिसइंफेक्ट करना जरूरी है। गंदे घर में बीमारियां पनपती हैं। इसलिए कहा जाता है कि हमेशा घर को साफ रखना चाहिए। इसके लिए आपको किसी महंगे डिसइंफेक्ट स्प्रे की जरूरत नहीं है। आप घर में मौजूद कुछ चीजों से घर को डिसइंफेक्ट कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि घर को साफ कैसे रख सकते हैं। साथ ही नेचुरल डिसइंफेक्ट कैसे बनाएं।
नींबू का करें इस्तेमाल
घर को डिसइंफेक्ट करने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकती हैं। नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो दाग-धब्बे और कीड़े-मकौड़े से छुटकारा पाने में मदद करता है। आप नींबू के रस में विनेगर मिलाकर टेबल, बेड और घर के कोनों में छिड़क सकती हैं।
इन दोनों चीजों का मिश्रण बैक्टीरिया को मारने के लिए एकदम परफेक्ट है। खासतौर पर बाथरूम को डिसइंफेक्ट करना जरूरी है। वॉश बेसिन, पॉट और टाइल्स के लिए भी आप इस लिक्विड का इस्तेमाल कर सकती हैं।
हाइड्रोजन पेरोक्साइड
इसे भी पढ़ें: घर की सफाई के लिए चुटकियों में बनाएं नेचुरल क्लीनिंग प्रोडक्ट्स
व्हाइट विनेगर
इसे भी पढ़ें: इन हैक्स की मदद से मिनटों में करें घर की सफाई
इन बातों का रखें ध्यान
- हफ्ते में कम से कम दो बार अपने घर को डिसइंफेक्ट करें।
- बाथरूम को डिसइंफेक्ट करना न भूलें। यह वह जगह है जहां सबसे ज्यादा कीटाणु होते हैं। इसलिए आपको रोजाना टॉयलेट को अच्छे से साफ करना चाहिए और दिन में एक बार डिसइंफेक्ट करना चाहिए।
- किचन में खाना बनाया जाता है। इसलिए खाना दूषित न हो और इस खाने को खाकर आप बीमार न पड़े। इसके लिए आपको किचन को भी कीटाणुरहित रखना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।