How to Keep Your Terrace Cool : गर्मी का हाल इन दिनों ऐसा है कि हर कोई बेहाल है। कूलर भी इस गर्मी के आगे फेल है और ऐसे में एसी चलाए बिना तो आराम पड़ता ही नहीं है। धूप छत से नीचे कमरे में आती है, जो कमरों को बहुत गर्म कर देती है तो फिर सोचिए छत का क्या हाल होता होगा! वहीं जिन लोगों का घर ऊपर फ्लोर में होता है उनके लिए ऐसे रह पाना बड़ा मुश्किल होता है।
छत की गर्मी नीचे आने के कारण कमरे, किचन यहां तक कि बाथरूम में भी गर्माहट रहती है और जब यह हवा बाहर नहीं निकलती तो घुटन भी होती है। अब छत गर्म तो होगी ही फिर उसे कैसे ठंडा रखा जा सकता है? आपको बता दें यह भी एकदम पॉसिबल है। आप छत में थोड़े-बहुत बदलाव करके छत को भी ठंडा रख सकते हैं। कैसे, आइए वो आपको इस आर्टिकल में बताएं।
छत पर गार्डन बनाएं (Roof Garden)
घर की छत को ठंडा रखने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप रूफ गार्डन बनाएं। आप छत में गार्डन बनाने के लिए ग्रीन ग्रास और पॉटेड प्लांट्स लगा सकते हैं। यह ग्रीन ग्रास शेड्स की तरह काम करती है और छत को सीधी धूप से बचाएगी। वहीं पॉट की मिट्टी भी इस धूप को अवशोषित करती है। ऐसा करते वक्त ध्यान रखें कि आपकी छत वॉटरप्रूफ है, ताकि पानी आपकी दीवारों पर न रिसे। इससे छत गर्म नहीं रहेगी और न ही यह गर्मी आपके कमरों में घुटन और गर्माहट पैदा करेगी।
इसे भी पढ़ें : गर्मियों में बिना एसी और पंखे के घर को ठंडा करने के तरीके
छत को व्हाइट रंग से पेंट करें (White Lime Wash)
आप छत पर एक रेफ्लेक्टिक सरफेस बना सकते हैं। इससे भी गर्मी के प्रभाव को को काफी कम किया जा सकता है। कैसे? कंक्रीट के फर्श को ठंडे रूफ पेंट से पेंट करें। ये पेंट सूरज की किरणों को परावर्तित करके और घर के अंदर ठंडा रखकर अच्छा थर्मल इंसुलेशन प्रदान करते हैं। गर्मियों में छत को ठंडा रखने का एक किफायती तरीका है, फर्श को सफेद चूने से पेंट करें इसे लाइम वॉश के रूप में जाना जाता है। लाइम वॉश का उपयोग करने में एक कमी यह है कि यह मानसून के मौसम में धुल जाता है, इसलिए हर गर्मी आपको इसे फिर से लगाने की जरूरत पड़ती है।
छत पर शेड्स जोड़ें (Add Shades)
आपने देखा होगा कि लोग आजकल अपनी छतों में शेड्स लगाने लगे हैं। यह घर को गर्मी से और बारिश में दीवारों में सीलन आने से रोकने में मदद करते हैं। छत के स्लैब कंक्रीट से बने होते हैं, जो बहुत लंबे समय तक गर्मी को बरकरार रखते हैं और फिर इसे घर के अंदर ट्रांसफर करते हैं। छत पर शेड्स बनाकर तापमान को नियंत्रित किया जा सकता है क्योंकि शेड से आपकी छट काफी ठंडी रहती है। आपको जिस तरह के भी शेड्स पसंद हों उन्हें अपने छत पर इंस्टॉल करें।
इसे भी पढ़ें : गर्मियों में अपने किचन को ठंडा रखने के तरीके
हीट-रेजिस्टेंट फ्लोरिंग चुनें (Heat Resistance Flooring)
यह बात तो आपको पता ही होगी कि कंक्रीट की छतों में गर्मी बहुत देर तक बनी रहती, जिस कारण छत और कमरे में दोनों काफी देर तक गर्म रहते हैं। इसी कारण आजकल लोग अपनी छत में भी फ्लोरिंग में बदलाव करने लगे हैं। छत पर लकड़ी की डेक टाइलें या टेराकोटा टाइलें चुनें जो निचली मंजिलों में उतनी गर्मी को अवशोषित या स्थानांतरित नहीं करती हैं और जब बहुत ज्यादा गर्मियां होती हैं, तो तब भी चलने के लिए आरामदायक होती हैं। ऐसी टाइलें सोलर हीट को रिफ्लेक्ट करती हैं। ये टाइलें एक इन्सुलेटर के रूप में काम करती हैं जो गर्मी को ऊपरी मंजिल के कमरों में प्रवेश करने से रोकती हैं (टैरेस गार्डन बनाने के 5 टिप्स करें फॉलो)।
अब आपको जो भी तरीका समझ आए या पसंद आए तो उन्हें छत को ठंडा करने के लिए अपना सकते हैं। इससे न सिर्फ आपकी छत ठंडी रहेगी, ब्लकि गर्मी आपके कमरों में भी प्रवेश नहीं करेगी।
हमें उम्मीद है कि ये तरीके आपके काम आएंगे। आपको कोई और अच्छा, सस्ता और किफायती तरीका पता हो तो हमें जरूर बताएं। ऐसे ही टिप्स जानने के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।
Image Credit : Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।