तकिया धोने में होती है परेशानी तो ये टिप्स आएंगी आपके काम

बेडशीट की तरह तकिए की सफाई भी बेहद जरूरी होती है। तकिए के रोजाना इस्तेमाल के कारण उन पर गंदगी, धूल, पसीना और तेल जमने लगता है। जो देखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है, इसके अलावा गंदा तकिया आपके और बालों और त्वचा को भी नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में बेडशीट के साथ-साथ आपको तकिया भी धोना चाहिए।
ज्यादातर लोग तकिया धुलने से डरते हैं कि कहीं उसके अंदर के माइक्रोफाइबर या फोम खराब न हो जाएं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर आपको अपना तकिए कैसे धुलना चाहिए, जिससे वह खराब न हो।
माइक्रोफाइबर तकिए को इस तरह से करें साफ
अगर आपका तकिया माइक्रोफाइबर वाला है तो आप इसे वॉशिंग मशीन में बड़ी ही आसानी से धुल सकती हैं।
मशीन में ऐसे करें तकिए की सफाई
- तकिया साफ करने के लिए सबसे पहले 15 मिनट के डिटर्जेंट लगाकर छोड़ दें।
- इसके बाद तकिए को मशीन में डालकर सेफेस्ट मोड पर चला दें।
- फिर तकिए को अच्छे से धूप में डालकर कुर्सी या मेज पर सुखा लें।
- इन आसान स्टेप्स के साथ आपका माइक्रोफाइबर तकिया(सेहत के लिए बेहतर तकिया) पूरी तरह से साफ हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- घर की सफाई में काम आएंगे ये 'क्विक और सेफ' क्लीनिंग हैक्स, आप भी करें ट्राई
फोम वाले तकिए की सफाई
अगर आपके पास फोम वाला तकिया है। तो उसके फोम को भीगने मत दें। फोम वाला तकिया साफ करने से पहले इन जरूरी बातों का ध्यान रखें।
फोम तकिया साफ करने का तरीका
- फोम वाले तकिए को साफ करने के लिए सबसे पहले तकिए को गिलाफ से बाहर निकाल लें।
- इसके बाद बाल्टी में पानी और डिटर्जेंट का लिक्विड तैयार करें। जब झाग बन जाए तो उसमें तकिए को करीब 10 मिनट तक डालकर छोड़ दें।
- अब पानी की मदद से तकिए को धुल लें। आप चाहें तो वॉशिंग मशीन से भी फोम वाले तकिए की सफाई कर सकते हैं।
- अगर आप का तकिए फेदर वाला है। तो इन्हें ड्राई को एयर फ्लफ नो हीट मोड पर रख दें। वहीं अगर आपका तकिया सेंथिटक फैब्रिक का है तो इसे कम हीट पर सुखाएं।
इसे भी पढ़ें- इन हैक्स से आधा हो सकता है आपका कपड़े धोने का समय
टेनिस बॉल की मदद से तकिया सुखाने का तरीका
तकिया साफ करने के लिए सबसे पहले टेनिस बॉल लें और इन्हें साफ-सुथरे मोजे में रखकर वाशिंगमशीन के ड्रायर में डाल दें। इससे आपका तकिया फूला-फूला नजर आएगा।
तो ये थे तकिए को साफ करने के आसान तरीके। जिन्हें आप फॉलो कर सकती हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। साथ ही ऐसे हैक्स के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- freepik and shutterstocks
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।