पेंट का खर्च बचाएं! इन 4 कमाल के ट्रिक्स से पुरानी दीवारों को बनाएं बिल्कुल नए जैसा चमकदार

यदि आप अपने घर की दीवारों को एकदम नया जैसा बनाना चाहती हैं तो इसके लिए पेंट करवाने की जरूरत नहीं है। यहां दिए गए कुछ तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं। जानते हैं इन तरीकों के बारे में...
Updated:- 2025-10-16, 21:29 IST
cleaning tips

दिवाली के खास मौके पर अक्सर महिलाएं अपने घर की साफ सफाई करती हैं, लेकिन पुरानी दीवारें घर के लुक को खराब कर देती हैं। ऐसे में वे पेंट करवाने के बारे में सोचती हैं। पर अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है। जी हां, अब पेंट ना करवाकर भी आप अपनी पुरानी दीवारों को नया जैसा बना सकती हैं। ऐसे में यहां दिए गए कुछ तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप कैसे अपनी दीवारों को एकदम नया जैसा बना सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...

कैसे घर की दीवारों को नया जैसा बनाएं?

  • डीप क्लीनिंग से आप घर की दीवारों को एकदम नया जैसा कर सकती हैं। बता दें कि गंदगी और धूल-मिट्टी के कारण दीवारें पुरानी दिखने लगती हैं। ऐसे में हम हल्के साबुन के घोल और बेकिंग सोडा के साथ-साथ सफेद सिरके के पानी का इस्तेमाल करें। ऐसे में आप अच्छा मग पानी में थोड़ा सा डिटर्जेंट डालें।

2 (60)

साथ में बेकिंग सोड़ा और सफेद सिरका मिला लें। अब एक मुलायम कपड़े से दीवारों को धीरे-धीरे पोंछे। यदि दीवारों पर चिकने या तेल के दाग हैं तो डिसइनफेक्टेंट क्लीनर का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से दीवारें न केवल तुरंत चमक जाएंगी बल्कि फ्रेश भी दिखने लगेंगी।

इसे भी पढ़ें - लैपटॉप पर लगा कैमरा पड़ गया है धुंधला? ऑनलाइन वीडियो मीटिंग से पहले ऐसे कर लें साफ

  • दीवारों का रंग और चमक काफी हद तक उस पर पड़ने वाली रोशनी पर भी निर्भर करती है। अक्सर दीवारों का पुरानापन खराब या कम रोशनी के कारण लगता है। ऐसे में आप इस दिवाली अपने कमरे में ब्राइट LED लाइट्स (वॉर्म या कूल टोन) लगाएं। दीवार पर सीधे फोकस करने वाली वॉल स्कॉन्स (Wall Sconces) या ट्रैक लाइटिंग का प्रयोग करें। सही रोशनी, दीवारों के पुरानेपन को छुपाकर उन्हें जीवंत और चमकदार बनाती है।
  • दीवारों को नया और क्लासी लुक देने के लिए सस्ते फोम या PVC मोल्डिंग का इस्तेमाल करें। ये दीवार पर एक Architectural विवरण जोड़ते हैं। 

1 (64)

दीवार के निचले हिस्से में 'वेन्सकोटिंग' (Wainscoting) का लुक देने के लिए हल्के PVC पैनल या केवल एक पतली पट्टी (Moulding strip) जोड़ें। यह ट्रिक सादी दीवारों को तुरंत पॉलिश और महंगा लुक देती है।

  • आप दीवारों को नया जैसा बनाने के लिए टेपेस्ट्री से सजावट कर सकती हैं। ऐसे में बता दें कि अपने कमरे की थीम से मेल खाती हुई कोई रंगीन टेपेस्ट्री, मैक्रैम आर्ट, या बड़ी कलाकृति चुनें। इन्हें दीवार के केंद्र में टांग दें। यह न केवल पुरानी सतह को छिपाएगा, बल्कि कमरे में एक बोहेमियन या आरामदायक (Cozy) टेक्सचर भी जोड़ेगा।

इसे भी पढ़ें - OTP बताया तो खैर नहीं...Bank कभी नहीं पूछता ये 5 बातें, फ्रॉड कॉल्स से बचने के लिए आज ही रट लें

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।