खूबसूरत त्वचा पाने के लिए हम क्या-कुछ नहीं करते हैं। इसके लिए सही तरीके से स्किन केयर रूटीन करना और और गंदे पोर्स को समय-समय पर साफ करना भी बेहद जरूरी होता है। बदलते ब्यूटी ट्रेंड्स में आजकल बाहरी केमिकल वाले कई प्रोडक्ट्स आपको मिल जाएंगे, लेकिन आप अपनी स्किन के अनुसार भी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पोर्स को साफ करने और चेहरे की चमक वापिस लाने के लिए अप घर में मौजूद चीजों से स्किन को डीप क्लीन कर सकती हैं। आइये जानते हैं कैसे रखें त्वचा का ख्याल और बताएंगे इन चीजों से मिलने वाले त्वचा को फायदों के बारे में-
त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?
- दही
- खीरा
- बेसन

खीरे को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या हैं?
- खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं।
- इसमें मौजूद तत्व स्किन को डीप क्लीन करने के काम आते हैं।
- खीरे में मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।
बेसन को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?
- बेसन में मौजूद प्रॉपर्टी त्वचा के ऊपर जमी टैनिंग को कम करने में मदद करता है।
- त्वचा में होने वाले किसी भी तरह के स्किन इन्फेक्शन को होने से रोकने के लिए बेसन बेहद मददगार होता है।
- चेहरे पर मौजूद पोर्स को डीप क्लीन करने के लिए बेसन बेहद फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें;Skin Care Tips: चेहरे की त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए खीरे के साथ मिलाएं ये चीजें, मिलेंगे कई फायदे
त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए क्या करें?
- चेहरे की त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए सबसे पहले वक खीरे को पीस लें।
- इसके बाद एक बाउल में 2 से 3 चम्मच बेसन और चाहें तो 2 चम्मच दही की डालें।
- इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें और चेहरे पर लगा लें।
- इस फेस पैक को ब्रश की मदद से चेहरे पर लगा लें।
- फेस पैक को चेहरे पर तब तक लगा रहने दें, जब तक ये पूरी तरह से सूख न जाये।
- चेहरे को साफ पानी और कॉटन की मदद से चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें।
- इसे आप हफ्ते में 3 बार चेहरे पर आजमा सकती हैं।
- लगातार इस तरह से चेहरे की देखभाल करने से आपकी त्वचा जवां और निखरी हुई नजर आएगी।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको त्वचा का ख्याल रखने का तरीका पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों