आपका WhatsApp अकाउंट कभी नहीं होगा हैक, बस अपनाएं ये 5 आसान और असरदार सिक्योरिटी टिप्स

आज के डिजिटल युग में व्हाट्सएप हमारी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। ऐसे में ऑफिस का काम करना हो या जरूरी बातचीत, हम सब कुछ इसी प्लेटफार्म पर करते हैं, लेकिन जिस तरीके से हमारी निर्भरता बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे साइबर अपराधी और हैकर्स की नर्सरी भी हमारे व्हाट्सएप अकाउंट पर टिक गई हैं। आए दिन अकाउंट हैक होने और निजी डाटा लीक होने की खबर सामने आती रहती है। ऐसे में बता दें कि यदि पहले से ही पांच सिक्योरिटी टिप्स को अपनाया जाए तो इन हैकर्स और अपराधों से बचा जा सकता है। आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्हाट्सएप को हैकर्स से बचाने के लिए आप कौन-से टिप्स को अपना सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...
व्हाट्सएप को कैसे सुरक्षित करें?
आप टू स्टेप वेरीफिकेशन को तुरंत ऑन कर दें। बता दें कि ये सुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण कदम होता है। ऐसे में जब भी आप किसी नए फोन में अपना व्हाट्सएप ओपन करेंगे तो ओटीपी के साथ-साथ आपसे 6 नंबर का पिन भी मांगा जाएगा, जो सिर्फ आपको पता होगा। इसके लिए सबसे पहले सेटिंग्स पर जाएं। फिर अकाउंट पर क्लिक करें। उसके बाद टू स्टेप वेरीफिकेशन को ऑन करें।
आजकल स्कैमर्स अनजान विदेशी नंबर (+92, +234 आदि) से कॉल करके यूजर्स को फंसाते हैं। WhatsApp का यह नया फीचर ऐसे अनजान कॉल्स को अपने आप म्यूट कर देता है, जिससे आप संभावित साइबर हमलों से बच जाते हैं। इसे ऑन करने के लिए सबसे पहले सेटिंग्स पर जाएं प्राइवेसी पर क्लिक करें फिर कॉल्स पर जाकर साइलेंस अननोन कॉल पर क्लिक करें।
इसे भी पढ़ें - कम सैलरी पर भी मिलेगा पर्सनल लोन? जानिए आपकी इनकम के हिसाब से कितनी होगी लोन लिमिट
भले ही आपकी चैट एनक्रिप्टेड होती है, लेकिन गूगल ड्राइव या आईक्लाउड पर लिया गया 'बैकअप' हमेशा सुरक्षित नहीं होता है। अगर आप 'End-to-end encrypted backup' ऑन कर देते हैं, तो आपके बैकअप को भी पासवर्ड से सुरक्षित कर दिया जाता है, जिसे गूगल या WhatsApp भी नहीं पढ़ सकते।
हैकर्स आपकी प्रोफाइल पिक्चर स्टेटस से आपकी निजी जानकारी लूटते हैं। अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को Everyone से बदलकर माय कांटेक्ट पर रखें। इससे अनजान व्यक्ति आपकी व्यक्तिगत जानकारी नहीं देख पाएंगे।
कई बार हम ऑफिस या किसी कैफे के लैपटॉप पर अपना व्हाट्सएप लॉगइन छोड़ देते हैं। ऐसे में कोई भी आपकी गैर मौजूदगी में आपके सारे मैसेज पड़ सकता है। ऐसे में समय-समय पर अपने फोन में चेक करें कि आपका अकाउंट किस डिवाइस पर एक्टिव है और उन डिवाइस को तुरंत लॉग आउट करें।
इसे भी पढ़ें -नया पर्सनल लोन लें या पुराने पर ही 'टॉप-अप' कराएं? जानिए आपके लिए कौन सा विकल्प है ज्यादा सस्ता और बेहतर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।