Chandra Grahan Rashifal 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण ला सकता है इन राशियों के लिए बड़ा संकट

5 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसे में आइये जानते हैं कि इस ग्रहण का असर किन-किन राशियों पर किस रूप से देखने को मिलेगा।  

chandra grahan  effects on rashis in hindi

Chandra Grahan 2023 Ka Rashiyon Par Prabhav: हिन्दू धर्म में ग्रहण का समय बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। ग्रहण काल को अशुभ बताया गया है और इस दौरान कुछ कामों को करने की भी सख्त मनाही होती है।

जहां एक ओर 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था। वहीं, अब 5 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस ग्रहण का असर राशियों पर भी देखने को मिलेगा। ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि कैसा होगा साल के पहले चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव।

पहले चंद्र ग्रहण 2023 का मेष राशि पर असर (First Lunar Eclipse 2023 Effect On Aries)

चंद्र ग्रहण के प्रभाव के कारण मेष राशि के लोग जल्बाजी में निर्णय ले सकते हैं जिसके कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। मानसिक शांति भंग हो सकती है और किसी कानूनी विवाद में फंसने की आशंका है।

पहले चंद्र ग्रहण 2023 का वृषभ राशि पर असर (First Lunar Eclipse 2023 Effect On Tauras)

चंद्र ग्रहण के प्रभाव के कारण वृषभ राशि के लोगों को आपसी मनमुटाव का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में कलह (पारिवारिक कलह दूर करने के उपाय) उत्पन्न हो सकती है। बाहरी चिंताओं के कारण मन बहुत परेशान और हताश भी हो सकता है।

first lunar eclipse  affects on zodiac signs

पहले चंद्र ग्रहण 2023 का कर्क राशि पर असर (First Lunar Eclipse 2023 Effect On Cancer)

चंद्र ग्रहण के प्रभाव के कारण कर्क राशि के लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ दिक्कतों को झेलना पड़ सकता है। नौकरी में बाधा आ सकती है इसलिए विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। भगवान शिव (भगवान शिव के प्रतीक) की आराधना करें।

first lunar eclipse  effects on zodiac signs

पहले चंद्र ग्रहण 2023 का सिंह राशि पर असर (First Lunar Eclipse 2023 Effect On Leo)

चंद्र ग्रहण के प्रभाव के कारण सिंह राशि के लोगों को कोई बुरी सूचना मिलने की आशंका है। परिवार का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। किसी भी प्रकार की निर्णय लेने की जल्दबाजी गहरे नुकसान का कारण बन सकती है।

यह भी पढ़ें: कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय

पहले चंद्र ग्रहण 2023 का कन्या राशि पर असर (First Lunar Eclipse 2023 Effect On Virgo)

चंद्र ग्रहण के प्रभाव के कारण कन्या राशि के लोगों को नौकरी और परिवार में तालमेल बैठाने में समस्या आ सकती है। हालांकि इस समय के निकल जाने के बाद परिवार के साथ सुखद यात्रा के योग भी बनते दिख रहे हैं।

तो ऐसा पड़ने वाला साल के पहले चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP