
Saal 2023 Ke Pehle Chandra Grahan Ke Bare Mein: हिन्दू धर्म में ग्रहण का अत्यंत महत्व बताया गया है। ग्रहण काल को अशुभ माना गया है। जहां 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ा था वहीं, अब 15 दिन बाद साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं चंद्र ग्रहण की तिथि, समय और सूतक काल समेत सभी ज़रूरी बातें।
चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है। इस घटना के दौरान चंद्रमा लाल, नारंगी, भूरा आदि दिखने लगता है। इस साल पहला चंद्र ग्रहण 5 मई, दिन शुक्रवार (शुक्रवार के उपाय) को लगने जा रहा है।
ज्योतिष शास्त्र में तीन प्रकार के चंद्र ग्रहण का वर्णन मिलता है:
जब पृथ्वी की छाया संपूर्ण चंद्र की सतह पर पड़ती है और राहु का चंद्रमा पर पूरा आधिपत्य होता है, वह पूर्ण चंद्र ग्रहण कहलाता है।
जब चंद्रमा का केवल एक हिस्सा ही पृथ्वी की छाया में प्रवेश करता है और उस हिस्से पर ही राहु का प्रभाव होता है, वह आंशिक चंद्र ग्रहण है।
पृथ्वी की छाया का हल्का भारी भाग चंद्रमा पर पड़ता है और राहु के प्रभाव से चंद्रमा ढक जाता है,वह पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण कहलाता है।
इस साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में 5 मई, दिन शुक्रवार को रात 8 बजकर 45 मिनट से रात 1 बजे तक दिखेगा। चंद्र ग्रहण कुल 4 घंटे 15 मिनट तक रहेगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है, इसलिए सूतक काल के दौरान कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है।

चूंकि चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। हालांकि सूतक काल 5 मई, दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजकर 45 मिनट से शुरू हो जाएगा।
साल का पहला चंद्र ग्रहण हिंद महासागर, अंटार्कटिका, अटलांटिक, एशिका के कुछ हिस्सों, दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, अफ्रीका और प्रशांत महासागर से दिखाई देगा।
यह भी पढ़ें:Weak Moon: कमजोर चंद्रमा में न करें इन चीजों का दान नहीं तो होगा भारी नुकसान
चंद्र ग्रहण के समय खाना बनाने और खाना खाने से बचन चाहिए। घर के मंदिर के पट बंद रखने चाहिए और पूजा-पाठ (पूजा-पाठ के नियम) करने से भी बचना चाहिए। मानसिक जाप करना इस दौरान शुभ होता है।
चंद्र ग्रहण के दौरान न तो पौधों या पेड़ों को पानी देना चाहिए और न ही उन्हें स्पर्श करना चाहिए। साथ ही, बच्चों को चन्द्र ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलने देना चाहिए।
तो ये थी साल के पहले चंद्र ग्रहण से जुड़ी समस्त जानकारी। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: pexels, shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।