herzindagi
Rat natural repellent

पूरे घर में हर समय इधर-उधर भागते रहते हैं चूहे, महज 10 रुपये के खर्च में हो जाएंगे नो-दो ग्यारह

How to get rid of mouse at home naturally: यदि आपके भी पूरे घर में चूहे तांडव करते रहते हैं और आप उनको भगाने के लिए हर तरह के प्रयास कर चुकी हैं, तो आज हम आपको एक बेहद सस्ता और आसान उपाय बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आपके घर के सभी चूहे रफूचक्कर हो जाएंगे।
Editorial
Updated:- 2025-10-20, 10:03 IST

घर में चूहों का आ जाना काफी आम समस्या है। इनके घर में आने के सभी रास्ते बंद करने के बावजूद भी चूहे मौका पाते ही घुस आते हैं। ऐसे में घर के अंदर चूहे आते ही बहुत बड़ी मुसीबत आ जाती है। कुछ चूहे किचन में रखा हुआ सामान, कपड़े और कागज आदि को कुतर कर गंदगी फैलाने लगते हैं तो कुछ ह चीज को दूषित करने लगते हैं। इसके अलावा कई चूहे इंसान को काट भी लेते हैं। जिसकी वजह से रेबीज फैलने का खतरा बना रहता है। ऐसे में हर कोई जल्द से जल्द इन चूहों को भगाने के उपाय खोजने लगता है। ताकि इनसे जल्द छुटकारा मिल सके।

दरअसल, चूहे बाहर गंदगी, नाली और कूड़े-कचरे में भी घूमते हैं और जब से घर में अंदर प्रवेश करते हैं तो अपने साथ बीमारियां और बैक्टीरिया भी साथ लेकर आते हैं। ऐसे में घर के लोगों को बीमारी लगने का भी खतरा बना रहता है। साथ ही चूहे अक्सर घर की चीजों को भी बर्बाद कर देते हैं। आजकल बाजार में इनको भगाने के लिए के लिए कई तरह की दवाई आदि मिलने लगती हैं, लेकिन कभी-कभी यह भी बेअसर हो जाती हैं। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में इन चूहों को भगाने का एक आसान और सस्ता उपाय बताने जा रहे हैं। जिसको बनाने के लिए आपको महज 10 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। आइए फिर जान लेते हैं चूहों को भगाने का आसान और सस्ता जुगाड़ क्या है। जिसकी मदद से आपके घर में नजर आ रहे सभी चूहे दुम दबाकर भागने लगेंगे।

चूहों को भगाने का सस्ता जुगाड़

आप नीचे इस लेख में बताए जा रहे इस आसान और सरल उपाय की मदद से घर के चूहों को बाहर का रास्ता दिखा सकती हैं।

mosquito coil

चूहे भगाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • मॉस्किटो कॉइल
  • बोरिक पाउडर
  • नीम का तेल
  • चीज

mosquito coil

बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको मॉस्किटो कॉइल को कूटकर चूरा बना लेना है।
  • अब आप इसको किसी बर्तन में निकाल लें।
  • फिर इसमें आप बोरिक पाउडर डालकर मिक्स करें।

ये भी पढ़ें: Chuhe Bhagane ka Tarika: घर में चूहों के आतंक से हैं परेशान? इस आसान ट्रिक को अपनाएं और घर से उन्‍हें भगाएं

boric powder use

  • ऊपर से आपको चीज को कद्दूकस करके इसमें मिलाना है।
  • आखिर में आप इस मिश्रण में नीम का तेल डालकर इसकी बॉल्स बना लें।
  • इन बॉल्स को आप चूहे के आने वाली जगह और घर के कौनों पर रख दें।

ये भी पढ़ें: Rat Trap Tricks: घर में चूहे पकड़ने का हर प्रयास हो चुका है फेल, ट्राई करें ये आसान सी ट्रिक्स

आपको बता दें चीज से चूहे इन बॉल्स को खाने के लिए इसकी तरफ भागेंगे और खाने के बाद वो बाहर की ओर खुले में भगाने लग जाएंगे। इससे आपके घर के अंदर मौजूद सभी चूहे बाहर भागने लग जाएंगे और घर के अंदर एक भी चूहा नजर नहीं आएगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।