herzindagi
Rat Traps

Rat Trap Tricks: घर में चूहे पकड़ने का हर प्रयास हो चुका है फेल, ट्राई करें ये आसान सी ट्रिक्स

यदि आपके घर में भी चूहों ने परेशान कर दिया है और आप इनको भगाने के कई उपाय कर चुकी हैं, लेकिन बावजूद इसके वे  नहीं जा रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं  जिनसे आपके घर के सारे चूहे गायब हो सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-12-22, 22:09 IST

वैसे तो चूहे को गणेश जी की सवारी कहा जाता है, लेकिन जब यही चूहे घर में आकर परेशान करने लगते हैं, तो हम इन्हें पकड़ने और भगाने के उपाय खोजते रहते हैं। ऐसे में कभी-कभी कई तरह की कोशिशों के बावजूद भी हम उनको भगाने में असफल रहते हैं। हर घर में चूहों का आना एक आम समस्या है। साथ ही, इन चूहों से निपटना काफी संघर्ष भरा काम हो जाता है। कुछ चूहे तो चूहेदानी में भी नहीं आते हैं और घर की चीजों जैसे कपड़ों, डब्बों आदि को कुतरकर नुकसान करने लगते हैं। ऐसे में हम उनको घर से भगाने के उपाय खोजने लगते हैं। आज हम आपको कुछ न्यू ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। इनको  अपनाकर आप अपने घर के चूहों का सफाया कर सकते हैं।

प्लास्टिक की बोतल 

rat

यदि आपको भी चूहों ने परेशान कर दिया है, तो आप उसको प्लास्टिक की बोतल में बंद करके भी पकड़ सकती हैं। इसके लिए आपको एक खराब प्लास्टिक बोतल लेकर उसको ऊपर की साइड से छोटा-सा गोल आकार में काटना है। इसके बाद, आप उसके मुंह पर तेल या पीनट बटर लगाएं और उस बोतल के अंदर भी खाने की चीज बिस्किट, आलू, ब्रेड वगैरह डाल दें। इसके बाद, उसको खड़ा करके रख दें। जब चूहे को उसमें से महक आएगी, तो वे  उस बोतल की तरफ आएंगे और खाने के लिए उसके अंदर घुसेगा तो फंस  जाएगा।

ये भी पढ़ें: घर में मचाया हुआ है चूहों ने आतंक, इस्तेमाल करें ये घरेलू चीजें

स्टिकी पेड

rat trap

आजकल मार्केट में चूहों को पकड़ने के लिए स्टिकी पैड  भी आ रहे हैं। यह आपको आसानी से किसी भी जनरल स्टोर पर मिल जाएगी। इसके अंदर आपको कई पीस मिल जाएंगे। यह एक चौकोर शेप की प्लेट होती है। इसको  आप अपने घर के किसी भी कोने में रख दें। इसमें से आने वाली महक से चूहा उस ओर आता है और उसके ऊपर चढ़ जाता है। इसके बाद, उस प्लेट पर चूहे के पैर चिपक जाते हैं और वह  उससे निकल नहीं पाता है। इस तरीके से चूहे की मौत भी हो जाती है। इसके  चलते कुछ लोग इसे नहीं अपनाते हैं। 

ढक्कनदार बाल्टी 

बाल्टी

आप पेंट की बाल्टी या किसी अन्य ढक्कनदार बाल्टी की मदद से भी चूहों को फंसा सकती हैं। इसके लिए आपको बाल्टी के ढक्कन को बीच से लंबाई में काटना होगा। साथ ही, उसके ऊपर चावल, गेहूं या आटा रख देना होगा। अब इसके ऊपर चूहा आएगा और वो स्लाइड होता हुआ उसमें घुस जाएगा। इसके बाद, वह उसमें से बाहर नहीं निकल पाएगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।