यूपी से ताल्लुक रखते हैं बॉलीवुड के ये टॉप स्टार्स

बॉलीवुड में कई टॉप स्टार्स ऐसे हैं जो यूपी से ताल्लुक रखते हैं, आज हम आपको उनके बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं।

 

bollywood celebrities from up
bollywood celebrities from up

मायानगरी मुंबई में कई लोग अपनी किस्मत आजमाने आते हैं। यहां आकर बॉलीवुड में काम ढूंढना इतना आसान नहीं है लेकिन अगर आपको काम मिल गया तो यह आपकी किस्मत बदल देगा। आज हम आपको बताने वाले हैं कि बॉलीवुड के कई टॉप स्टार्स है जो यूपी से अपनी किस्मत आजमाने मायानगरी मुंबई में आए थे। आज के समय वह इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। सुनकर यह भले सपना जैसा लगे लेकिन इन सेलेब्स ने अपना सपना पूरा किया है।

अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक्टर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। बिग बी यूपी के इलाहाबाद जिसे अब प्रयागराज से संबंध रखते हैं। इस शहर से जुड़ी उनकी कई खास यादें भी हैं। आज भी इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन जैसी सटीक हिंदी बोलने वाले कलाकार बहुत कम ही देखने को मिलेंगे।

प्रियंका चोपड़ा

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा का नाम आज ग्लोबल स्तर पर लिया जाता है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली हैं। प्रियंका बरेली में ही पली-बढ़ीं। उन्होंने बरेली के आर्मी स्कूल से अपनी शुरुआती शिक्षा ली है। अभिनेत्री ने मिस इंडिया बनने से लेकर हॉलीवुड में झंडे गाड़ने तक उन्होंने हर कदम पर अपनी काबिलियत दिखाई है।

इसे भी पढ़ें:जया ने लिखी थी अमिताभ बच्चन की इस 'सुपरहिट फिल्म' की कहानी

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा का जन्म अयोध्या में हुआ था परन्तु उनके माता-पिता गढ़वाल, उत्तराखंड के रहने वाले है। उनके पिता, कर्नल अजय कुमार शर्मा एक आर्मी अफसर है और माँ आशिमा शर्मा एक गृहिणी है। अनुष्का ने आर्मी स्कूल और माउंट कार्मेल स्कूल से पढ़ाई की है। अनुष्का शर्मा किसी पहचान की मोहताज की नहीं है। वहीं अब वह अपने पति और बेटी के साथ काफी खुश है।

इसे भी पढ़ें: जानिए वो किस्सा जब गुस्से में अमिताभ बच्चन ने रेखा को मार दिया था थप्पड़

दिशा पटानी

दिशा पटानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बॉलीवुड में एंट्री करने वाली 21 साल की दिशा पटानी का यूपी से खास रिश्ता है। अभिनेत्री भी यूपी के बरेली की रहने वाली हैं। दिशा की फैमिली मूल रूप से तो उत्तराखंड के टनकपुर की रहने वाली हैं। दिशा पाटनी के पिता जगदीश पटानी हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Photo Credit: INSTAGRAM

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP