Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:47 AM IST

अनुष्का हैं टॉपर तो सिर्फ 12वीं पास विराट, जानें दोनों से जुड़ी कुछ खास बातें

अनुष्का हैं टॉपर तो सिर्फ 12वीं पास विराट चलिए जानें दोनों से जुड़े बातें।
Updated:- 2023-01-13, 16:12 IST
image

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली किसी पहचान के मोहताज नहीं है। दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको दोनों से जुड़ी कुछ खास बातों के बारें में बताने वाले हैं।  चलिए जानते हैं दोनों के क्वालिफिकेशन के बारे में विस्तार से।

कपल के एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में जानें

क्या आप कपल के एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारें में जानती हैं? अगर नहीं तो हम आपको बताने वाले है। बता दें कि  विराट कोहली ने 12वीं तक विशाल भारती पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। वहीं बात अनुष्का शर्मा की करें तो आर्ट्स से बैचलर डिग्री और इकोनॉमिक्स से मास्टर्स किया है।

12वीं के बाद किया था क्रिकेट अकादमी ज्वाइन

celebrities education qualification

विराट कोहली 12वीं के बाद 1998 में वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी ज्वाइन कर लिया था। इसके बाद क्रिकेटर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह खेल में व्यस्त हो गए थे। यहीं कारण है कि आज विराट किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनका बचपन से ही मन पढ़ाई पर नही था। वह क्रिकेट पर ही फोकस करते थे।

इसे भी पढ़ें: क्या आपने देखा है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का घर? देखिए खूबसूरत फोटोज

अनुष्का शर्मा पढ़ाई में थी होशियार

बता दें कि अनुष्का शर्मा पढ़ाई में काफी ज्यादा होशियार थीं। वह बचपन से ही अपने स्कूल की ट्रापर थीं। अनुष्का ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अपने  स्कूल और कॉलेज में टॉपर हुआ करती थी। वहीं विराट पढ़ने में ठीक- ठाक थे।

इसे भी पढ़ें: श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने खरीदा मुंबई में करोड़ों का घर, तस्वीरों में देखिए कैसा दिखता है पुराना घर

बचपन में ही चल बसे थे पिता

आपको बता दें कि विराट के पिता का निर्धन जब विराट काफी छोटे थे तभी हो गया था। वहीं उनकी मां एक हाउस वाइफ है। उनका एक भाई भी है जो लाइमलाइट से काफी दूर रहते हैं। उनके भाई का नाम विकास कोहली है। वह पेशे से बिजनेसमैन हैं। तो उनकी वाइफ यानी विराट की भाभी चेतना कोहली भी अपनी सास की तरह एक हाउसवाइफ हैं।  

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Pic Credit:Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।