घर में लगा स्टील का सिंक हो गया चिपचिपा और गंदा? प्याज-आलू के छिलकों से मिनटों में चमका सकती हैं आप
-1738051495068.webp)
स्टील का सिंक अक्सर आपको हर घरों में देखने को मिल जाएगा, पर इसकी सफाई अगर नियमित रूप से न की जाए तो यह अपनी चमक खो देता है। साथ ही, यह दिखने में भी काफी गंदा और चिपचिपा सा हो जाता है। घर के सिंक का गंदा होना हाइजिन के हिसाब से भी ठीक नहीं है। ऐसे में, स्टील के सिंक को चमकदार और स्वच्छ रखना बेहद जरूरी है। इसे रगड़ना-घिसना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि कई बार इस पर तेल, ग्रीस और खाने के छोटे कण जमा हो जाते हैं। इस स्थिति में सिंक को बार-बार साफ करने की जरूरत होती है, पर कई बार लोग केमिकल युक्त क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं, जो कि उतना असरदार नहीं होता है। अगर आप सिंक को साफ करने का एक आसान, सस्ता और प्राकृतिक तरीका ढूंढ रहे हैं, तो प्याज और आलू के छिलके आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आपका स्टील का सिंक गंदा और चिपचिपा हो गया है, तो आप इसे साफ करने के लिए प्याज और आलू के छिलकों का यह घरेलू तरीका अपना सकते हैं।
प्याज और आलू के छिलकों सिंक को साफ करने का तरीका
- प्याज और आलू के छिलकों को सिंक की सतह पर रखें।
- इसे गोलाई में 5-7 मिनट तक रगड़ें।
- इसके बाद सिंक को साफ पानी से धो लें।
- छिलकों में प्राकृतिक एसिड और स्टार्च होते हैं, जो सिंक से ग्रीस और गंदगी को हटाने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- टमाटर को इस इंग्रीडिएंट के साथ मिलाकर करें किचन सिंक की सफाई, चमक रहेगी बरकरार
प्याज के छिलके और नींबू के रस का ऐसे करें इस्तेमाल
- स्टील के सिंक को साफ करने के लिए सबसे पहले प्याज के छिलके को छोटे-छोटे तुकड़ों में मैश कर लें।
- इन छिलकों को अब स्टील के सिंक में डालें। फिर, नींबू के आधे हिस्से को लेकर इसे सिंक पर रगड़ें।
- यह सिंक को चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।
- इसके 2-3 मिनट के बाद सिंक को गुनगुने पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें- किचन सिंक और ड्रेन की सफाई के लिए बनाएं ये होममेड क्लीनर
आलू का छिलका और बेकिंग सोडा से करें साफ
- सबसे पहले स्टील के सिंक के पास बेकिंग सोडा का छिड़काव करें।
- इसे एक नरम स्क्रब की मदद से सिंक पर रगड़ें।
- इसके बाद यहां पर कुछ आलू के छिलकों को रख कर इसे अच्छी तरह रगड़ें।
- बेकिंग सोडा के साथ आलू के छिलके का उपयोग बेहद असरदार हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- किचन सिंक पाइप से लीक हो रहा है पानी? इन आसान तरीकों से करें ठीक
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।