Kitchen Hacks: किचन सिंक पर जम गए है चिकनाई और गंदगी के दाग-धब्बे, रात में यह 1 घोल डालते ही चमकेगा नए जैसा

किचन में वैसे तो हर जगह की सफाई जरूरी होती है, लेकिन कुछ चीजों की हमें रोजाना सफाई करनी पड़ती है। अन्यथा वो बहुत गंदी नजर आने लगती है। ऐसी ही एक चीज है किचन सिंक। इस जगह पर हर दिन पूरे घर के सदस्यों के गंदे बर्तनों को साफ किया जाता है। इसी के चलते किचन सिंक को साफ-सुथरा रखना बेहद जरूरी होता है। ताकि इसमें गंदगी जमा भी होने पाए, लेकिन खारे पानी और हर दिन डीप क्लीनिंग नहीं होने की वजह से किचन सिंक पर जंग और चिकनाई के दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं। ऐसे में उसपर कुछ समय बाद एक परत सी जम जाती है। जिसकी वजह से सिंक की चमक भी कम हो जाती है, जो कि देखने में बेहद खराब लगती है। अगर आपके भी किचन सिंक पर दाग नजर आने लगे हैं और वो पुरानी दिखने लगी है तो आज हम आपको एक ऐसा जादुई घोल बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसको डालते ही किचन सिंक दोबारा नई जैसी चमकने लगेगी।
किचन सिंक के दाग-धब्बे कैसे हटाएं?
आप नीचे इस आर्टिकल में बताए जा रहे तरीके को फॉलो करके अपनी किचन सिंक के दाग से छुटकारा पा सकती हैं।

किचन सिंक साफ करने की आवश्यक सामग्री
- 2 चम्मच चूना
- 2 चम्मच अमचूर पाउडर
- 1 चम्मच बेकिंग सोडा
- आधा चम्मच डिटर्जेंट पाउडर
किचन सिंक साफ करने का तरीका
- इसके लिए आपको सबसे पहले चूना लेकर उसको पूरी किचन सिंक में फैला देना है।

- अब किसी स्क्रबर की मदद से चूने को रगड़ना है।
- इसके बाद आप एक बर्तन में पानी लेकर उसमें अमचूर पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स करें।

- फिर इसमें डिटर्जेंट पाउडर डालकर घोल बना लेना है।
- इस घोल को आप पूरी सिंक में डाल दें।
- इसको करीब आधे घंटे तक ऐसे ही पड़ा रहने देना है।
- आधे घंटे बाद हल्का पानी डालकर पूरी सिंक रगड़ें।
- फिर गर्म पानी को पूरी सिंक में फैलाकर धो दें।
- आप देखेंगी सिंक में जमे जिद्दी दाग एकदम गायब हो चुके होंगे।
ये भी पढ़ें: किचन सिंक को साफ रखने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल
अन्य तरीके
- इसके अलावा आप हफ्ते में दो बार केवल बेकिंग सोडा से भी सिंक की सफाई कर सकती हैं।

- आप नींबू के छिलकों को भी गर्म पानी में डुबोकर सिंक पर लगे दाग पर रगड़ें।
- चूल्हे की राख भी आपके किचन सिंक के दाग हटाने में मदद करेगी।
ये भी पढ़ें: किचन सिंक से आ रही है बदबू? इन 4 घरेलू नुस्खों से ड्रेन की दुर्गंध को हमेशा के लिए करें दूर
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/shutterstock
- किचन सिंक के दाग-धब्बे कैसे साफ करें?
- किचन सिंक के दाग साफ करने के लिए चूना, अमचूर पाउडर, बेकिंग सोडा और नींबू का घोल बनाकर सफाई करें।
- किचन सिंक से जंग के दाग हटाने का घरेलू तरीका?
- किचन सिंक से जंग के दाग हटाने के लिए उसपर सोडा वाटर और बेकिंग सोडा को डालकर रगड़ें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।