Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:51 AM IST

Kitchen Hack: गर्म तवे पर चूना और कच्चा आलू डालने से क्या होगा? आप भी जान लें यह जादुई हैक

How to clean iron tawa hack: क्या आपने कभी गर्म तवे पर कच्चे आलू के टुकड़े और चूना डाला है? अगर नहीं तो एक बार इस हैक को जरूर ट्राई करके देखिएगा। आइए इस आर्टिकल में जान लेते हैं ऐसा करने से क्या होता है।
Updated:- 2025-10-31, 17:08 IST
cast iron cleaning

भारतीय रसोई में लोहे के तवे पर रोटी और पराठे बनाए जाते है। ऐसे में तेल की चिकनाई से तवा काला पड़ने लगता है। अब काले पड़ चुके तवे की सफाई भी आवश्यक है। अन्यथा तवे का कालापन रोटी, पराठे पर चिपकने लगता है। इन गंदे तवे को आप आसानी से साफ नहीं कर सकती हैं। इसके लिए हमें कुछ घरेलू चीजों का सहारा लेना पड़ता है। आजकल आपने देखा होगा सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई हैक वायरल होता रहता है। ऐसे में मैंने भी हाल में एक हैक देखकर इसको आजमाया और मेरे लिए मददगार साबित हुआ। मैंने सोचा क्यों न इस हैक को आपके साथ भी शेयर करूं तो आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि किस तरह आप चूने और कच्चे आलू की मदद से काले तवे को चमका सकती हैं। यह कमाल की ट्रिक आपके काम को आसान बना देगी। दरअसल, चूने और आलू के रासायनिक गुण मिलकर तवे की गंदगी को हटाने में मदद करते हैं। आइए फिर जान लेते हैं कैसे आप इस जादुई हैक को ट्राई कर सकती हैं।

काले तवे को कैसे साफ करें?

आप नीचे बताई जा रही कुछ घरेलू चीजों की मदद से लोहे के तवे को चमका सकती हैं। आइए जानें इसको क्लीन करने का तरीका।

iron tawa cleaning hacks

आवश्यक सामग्री

ये भी पढ़ें: क्या आपको पता है कच्चे आलू से भी साफ हो सकते हैं बर्तन, चमक पाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

तवा साफ करने का तरीका

  • इसके लिए आपको सबसे पहले तवे को गैस पर रखकर गर्म करना है।
  • अब तवे पर थोड़ा पानी डालकर उसे गर्म करें।
  • इसमें आपको चूना और कच्चे आलू के टुकड़े काटकर डालने हैं।  

potato and chuna for cleaning

  • अब गैस का फ्लेम बंद करके इन चीजों को करीब 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।
  • पानी हल्का गर्म रहने पर आप इसमें लिक्विड डिश वाश डालें।
  • और आलू के टुकड़ों की मदद से गोल-गोल घुमाएं।
  • अब आलू के टुकड़े अलग हटाकर ईंट या लोहे के स्क्रबर की मदद से तवा रगड़ें।

ये भी पढ़ें: मात्र 1 रुपये में अब चुटकियों में साफ कर सकेंगे गंदे से गंदा तवा, जानें आसान तरीका

iron tawa

  • इसके बाद इसे साफ पानी से धो दें। 
  • चूने में मौजूद रसायनिक तत्व तवे की गंदगी को हटाने में मदद करते हैं।
  • वहीं कच्चे आलू को तवे पर रगड़ने से चिकनाई दूर होती है।

इस ट्रिक को आप लोहे और कास्ट आयरन की कड़ाही और तवे पर भी आजमाकर उन्हें दोबारा नए जैसा चमकदार बना सकती हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।