सिर्फ नहाने के लिए नहीं बल्कि इन कामों में भी कर सकते हैं साबुन का इस्तेमाल, जानिए कैसे

अच्छा, अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि नहाने के साबुन का आपने किसी अन्य मुश्किल कामों को आसान बनाने के लिए उपयोग किया है तो फिर आपका जवाब क्या हो सकता है? शायद आपने बहुत कम ही अन्य कामों के लिए साबुन का इस्तेमाल किया हो। खैर, अगर नहीं किया है तो आज इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बेहतरीन बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप घर, बाथरूम और गार्डन में मौजूद कीड़ों को आसानी से भगा सकती हैं, तो आइए इन टिप्स के बारे में जानते हैं।
नेचुरल कीटनाशक स्प्रे करें तैयार

साबुन एक ऐसा बाथरूम प्रोडक्ट है, जिकसी मदद से आप आसानी से एक नेचुरल कीटनाशक स्प्रे बना सकती हैं। इसके इस्तेमाल से किचन सिंक के कीड़ों से लेकर बाथरूम सिंक के कीड़े और गार्डन के कीड़े आसानी से भाग सकते हैं। इसके उपयोग से कीड़े भी भाग जाएंगे और पौधे को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचेगा।
इसे भी पढ़ें: कार की सीट में छिपे होते हैं खटमल,इससे छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये तरीके
इन चीजों की पड़ेगी ज़रूरत
- साबुन-1/2 टुकड़ा
- बेकिंग सोडा-2 चम्मच
- पानी-1 लीटर
- स्प्रे बोतल-1
- नीम का तेल-1/2 चम्मच
बनाने का तरीका

- सबसे पहले आप एक बर्तन में दो कप पानी और साबुन को रखकर 1 घंटे के लिए छोड़ दीजिए।
- 1 घंटे बाद साबुन को निचोड़ कर एक घोल तैयार कर लीजिए।
- अब इस घोल में बेकिंग सोडा के साथ नीम के तेल भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- इसके बाद बचा हुआ पानी भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और मिश्रण को छानकर स्प्रे बोतल में भर लीजिए।
इसे भी पढ़ें: गार्डन एरिया में पुराने कॉफी मग का किया जा सकता है बेहतरीन इस्तेमाल, जानिए कैसे
उपयोग करने के तरीके

- घर में मक्खियों, सिंक फ्लाई, चींटी इत्यादि कीटों के आने से परेशान रहती हैं, तो भगाने के लिए इस स्प्रे की मदद ले सकती हैं।
- इसकी तेज महक के चलते कुछ ही देर में सभी कीड़े भाग सकते हैं।
- इसके अलावा बाथरूम में सिंक के नीचे लगने वाले कीड़ों को भगाने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इस स्प्रे की मदद से आप स्टोर रूम से लेकर अन्य रूम से कीटों को भगाने के लिए भी उपयोग कर सकती हैं। इसके अलावा बरसाती कीटों को दूर भगाने के लिए भी कर सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।