image

Vastu Upay 29 October: हल्दी का ये उपाय बदल देगा घर का माहौल, दूर हो सकते हैं वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा

हल्दी सिर्फ घर के खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती है, बल्कि इसका इस्तेमाल घर के वास्तु को सुधारने के लिए किया जाता है। आप भी इसके उपाय से अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा को कम कर सकती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कैसे करना है इसका इस्तेमाल।
Editorial
Updated:- 2025-10-29, 13:12 IST

घर का वातावरण अच्छा रहे। इसके लिए हम हर संभव कोशिश करते हैं, ताकि मानसिक और शारीरिक रूप में घरवालों पर किसी तरह की परेशानी न आए, लेकिन इसके बाद भी घर में नकारात्मक ऊर्जा नजर आ रही है, तो ऐसे में आप एस्ट्रोलॉजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट रिद्धि बहल के बताए गए हल्दी वाले उपाय को जरूर ट्राई करें। हल्दी सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ती है, बल्कि इसके इस्तेमाल से घर का वास्तु भी अच्छा होता है। आइए आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं हल्दी से घर का माहौल कैसे बदल सकता है?

घर के वास्तु के लिए क्यों महत्वपूर्ण होती है हल्दी?

हल्दी सदियों से धार्मिक और आयुर्वेदिक मान्यताओं में उपयोग होती आई है। इसे न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है, बल्कि यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और घर में सकारात्मक वातावरण बनाने में भी मदद करती है। इसलिए हमारी मम्मी भी घर की ऊर्जा को पॉजिटिव बनाने के लिए इसका इस्तेमाल घर के दरवाजे पर जरूर करती हैं। इससे घर का वातावरण अच्छा बना रहता है।

1 - 2025-10-29T130737.722

हल्दी से वास्तु दोष दूर करने का तरीका

  • घर पर आपको लग रहा है कि नेगेटिव एनर्जी ज्यादा महसूस हो रही है, तो ऐसे में आप घर के मुख्य दरवाजे पर हल्दी की गांठ को लाल कपड़े में बांधकर टांगे। इसे रखने से आपके घर में किसी तरह की नेगेटिव एनर्जी नहीं आएगी। साथ ही आपके घर का वातावरण अच्छा बना रहेगा।
  • घर की पूजा में करें हल्दी का इस्तेमाल। आप भगवान को हल्दी का तिलक लगाएं। वही तिलक अपने माथे पर रोजाना लगाएं। इससे आपके घर का वास्तु अच्छा हो जाएगा।
  • आप अपने पूरे घर में रोजाना हल्दी के पानी का छिड़काव करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
  • हल्दी को लाल फूलों के साथ पूजा में शामिल करने से वास्तु दोष कम होते हैं और घर का माहौल शांत रहता है।

2 - 2025-10-29T130742.482

 

इसे भी पढ़ें: घर की सुख-शांति छीन रहे हैं ये 4 लक्षण? पितृ दोष हो सकता है कारण...एक क्लिक में जानें उपाय

वास्तु के हिसाब से हल्दी के फायदे

  • हल्दी के इस्तेमाल से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।
  • हल्दी के इस्तेमाल से वास्तु दोष का प्रभाव कम होता है।
  • हल्दी का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे मानसिक शांति और तनाव में कमी आती है।
  • परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ाने का काम हल्दी करती है।

इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

हल्दी सिर्फ रसोई या आयुर्वेदिक उपयोग तक ही सीमित नहीं है। इसका सही उपयोग कर आप अपने घर को नकारात्मक ऊर्जा से मुक्त कर सकते हैं और सुख-शांति बढ़ा सकते हैं। यह सरल उपाय न केवल असरदार है बल्कि इसे अपनाना भी आसान है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;