Holi 2025: अबीर, गुलाल और रंग में क्या होता है अंतर?

Holi 2025: नया साल शुरू होने के साथ लोग त्योहारों के आने का इंतजार करने लगते हैं। खासकर होली का त्योहार, यह पर्व 3-4 दिनों तक बड़े उत्साह के साथ खेला जाता है। वहीं ब्रज में तो इस त्योहार को बसंत ऋतु के साथ ही शुरू कर दिया है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला होली का त्योहार पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से खेली जाती है। इस दिन लोग एक-दूसरे पर रंग डालते हैं, नाचते-गाते हैं और खुशियां मनाते हैं। एक दिन पहले सभी महिलाएं अपने-अपने घरों में स्वादिष्ट व्यंजन खासकर गुजिया और पापड़ बनाती है।
होलिका दहन के अगले दिन सुबह से ही बच्चे बाल्टी और गुब्बारे में रंग भर एक-दूसरे के ऊपर डालना शुरू कर देते हैं। वहीं शाम को लोग नए वस्त्र पहने हाथ में अबीर, गुलाल लिए होली मिलन के लिए निकल पड़ते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इन अबीर, गुलाल और रंग क्या अंतर है। अमूमन हम सभी गुलाल, अबीर को एक और रंग के अलग समझते हैं। बता दें कि ये तीनों एक दूसरे से अलग हैं। चलिए जानते हैं कैसे-
अबीर(Holi Abir)
अबीर एक विशेष प्रकार का रंग होता है, जो मुख्य रूप से पीले या सफेद रंग का होता है। यह रंग अधिकतर हिंदू संस्कृति में भगवान के स्वागत या विशेष पूजा में उपयोग किया जाता है। अबीर, गुलाल की तुलना में हल्का और मुलायम होता है और यह आमतौर पर हल्के रंगों में आता है। यह अक्सर महिलाएं या देवताओं को चढ़ाने के लिए इस्तेमाल करती हैं।
इसे भी पढ़ें- Tesu Phool Holi: रंगों की जगह आखिर ब्रज और आजमगढ़ में टेसू के पानी से क्यों खेली जाती है होली?
गुलाल (Holi Gulala)
होली गुलाल का सबसे प्रसिद्ध और पारंपरिक रंग है, जो आमतौर पर लाल, गुलाबी, हरा, नीला, और पीला रंगों में आता है। यह रंग बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में होली पर खेला जाता है। गुलाल एक पाउडर के रूप में होता है, जो आसानी से उड़ाया जा सकता है और चेहरे, शरीर पर लग सकता है। यह रंग आमतौर पर होली के खेल में उपयोग किया जाता है।
रंग (Holi Colours)
रंगों का प्रयोग होली में पानी के साथ होता है। ये रंग पाउडर से अलग होते हैं और आमतौर पर गीले होते हैं। इन रंग को पानी में घोलकर शरीर और चेहरे पर लगाया जाता है। रंगों में रासायनिक तत्व हो सकते हैं, जिससे इन्हें सावधानी से इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ें- होली के मौके पर इन 4 तरीकों से घर पर बनाएं होममेड कलर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।