How to make Homemade Holi Colour: होली का पर्व इस साल 25 मार्च को मनाया जाएगा। रंगों के बिना होली का पर्व अधूरा लगता है। होली खेलने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले रंगों का इस्तेमाल करते हैं, जिनके इस्तेमाल से कई बार लोगों के स्किन पर एलर्जी हो जाती है। इस वजह से आज के समय लोग होली में रंग खेलने से मना करते हैं। ऐसे में अगर आप होली के मौके पर केमिकल वाले रंगों से होली नहीं खेलना चाहते हैं, तो आप नेचुरल कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको नेचुरल कलर बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप बिना किसी टेंशन के अपनी स्किन पर लगा सकती हैं।
चुकंदर का इस्तेमाल हम सभी सलाद के रूप में करते हैं। नेचुरल तरीके से लाल रंग बनाने के लिए चुकंदर के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर उन्हें सुखा लें। इसके बाद मैदा या चावल का आटा मिलाकर रंग बना लें। महक आने के लिए आप इसमें गुलाब की पंखुड़ियां मिल सकती हैं। इसके लिए गुलाब की पंखुड़ी को सुखाकर उसका पाउडर बना लें। इसके बाद चुकंदर को मिक्सी में पीसकर जूस निकाल लें। अब इस जूस को धीरे-धीरे आटे में मिक्स करें। आप चुकंदर की मदद से सूखा और गीला दोनों रंग बना सकती हैं। (होलिका दहन पर जरूर करें ये काम)
इसे भी पढ़ें- Holi 2024 Special Train: होली पर घर जाने के लिए नहीं मिल रहा है टिकट तो ये टिप्स आएंगे काम
हम सभी खाना बनाने में हल्दी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी हल्दी का इस्तेमाल रंग के लिए किया है। आपको बता दें कि आप हल्दी की मदद रंग बना सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में दो चम्मच हल्दी पाउडर और 4 चम्मच बेसन लें। अब इस मटेरियल को अच्छे से मिक्स करें। नॉर्मल हल्दी की जगह आप कस्तूरी हल्दी का इस्तेमाल करें। अगर आपके पास बेसन नहीं है तो आप आटा, अरारोट पाउडर, चावल का आटा या फिर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
गुलाब की पंखुड़ी की मदद से आप नेचुरल लाल रंग बना सकती हैं। इसके लिए पहले गुलाब के ढेर सारे फूल लें। अब इन फूलों की पंखुड़ी को तोड़ कर अलग कर लें। आप चाहें तो बाजार से गुलाब की पंखुड़ी खरीद लें ये आपको सस्ते दाम में भी मिल जाएंगे। अब इन पंखुड़ियों को सुखाकर पाउडर बना लें। मात्रा को बढ़ाने के लिए आटा, अरारोट का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Holi 2024: रंगों से ही क्यों खेली जाती है होली?
नेचुरल रंग बनाने के लिए आप पालक की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पत्तियों को धुलकर साफ कर लें। अब इन्हें सुखाकर इकट्ठा कर लें। अब इन पत्तियों को पीसकर पाउडर बना लें। तैयार हुए पाउडर को चावल के आटे या फिर मैदे में मिलाकर रंग बना सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।