Holi 2024: होली के दिन सबसे पहले किसे लगाएं गुलाल?

रंगों का त्योहार होली को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा विशेष रूप से की जाती है।

Who should Apply gulal first on holi

(who should apply gulal first on holi 2024) होली का त्योहार पूरे देश में बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होली मनाई जाती है। वहीं होली से पहले होलिका दहन किया जाता है और फिर अगले दिन होली खेली जाती है। वहीं किसी भी पर्व को मनाने से पहले भगवान की पूजा विशेष रूप से की जाती है। अब ऐसे में होली के दिन सबसे पहले गुलाल किसे लगाना चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

सबसे पहले इष्टदेव को लगाएं गुलाल (apply gulal to the presiding deity)

Dieties

होली के दिन सबसे पहले अपने इष्ट देव (इष्ट देव पूजा) की पूजा करें और उन्हें अपनी राशि के अनुसार गुलाल लगाएं। इससे लाभ हो सकता है। साथ ही आपके ऊपर उनकी कृपा बनी रहती है। इसलिए होली के दिन अपने इष्टदेव को लाल, गुलाब, हरे रंग और इसके अलावा अपनी राशि के अनुसार गुलाल लगाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।

बड़े-बुजुर्गों को लगाएं गुलाल (Apply gulal to elders)

घर में बड़े-बुजुर्गों को गुलाल लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि अगर बड़ों को गुलाल लगाएं। इससे ईश्वर भी प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि का भी आगमन हो सकता है। इसलिए घर में बड़ों को गुलाल लगाएं।

माता-पिता को लगाएं गुलाल (apply gulal to parents)

अपने इष्टदेव को गुलाल लगाने के बाद अपने माता-पिता को गुलाल लगाएं। इससे ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है और सभी देवी-देवता (देवी-देवता पूजा) भी प्रसन्न हो सकते हैं। इसके अलावा आप अपने इष्टदेव से पहले माता-पिता को गुलाल लगाएं। इससे इष्ट देव खुश होते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Holi 2024: रंगों से ही क्यों खेली जाती है होली?

बच्चों को लगाएं गुलाल (apply gulal to children)

cdb caf eac ac bceae

होली के दिन अपने इष्ट देव और माता-पिता को गुलाल लगाने के बाद घर में छोटे बच्चे को अबीर लगाएं। इससे सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है और मनोवांछित फलों की भी प्राप्ति हो सकती है। इसलिए बच्चे को गुलाल लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें - Holi 2024: होली के दिन अपनी राशि के अनुसार लगाएं इस रंग का गुलाल, जीवन में बनी रहेंगी खुशियां

रिश्तेदारों को लगाएं गुलाल (apply gulal to relatives)

होली के दिन अपने रिश्तेदारों को भी गुलाल लगाना चाहिए। इससे जीवन में चल रही बाधाएं दूर होती है और प्रेम में भी वृद्धि हो सकती है। इसलिए होली के दिन रिश्तेदारों को गुलाल अवश्य लगाएं।

होली के दिन यहां बताए गए लेख के अनुसार गुलाल लगाएं और इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP