
Difference Between Road and Street: अक्सर हम बातचीत में सड़क और मार्ग या रास्ता शब्दों का इस्तेमाल एक ही मतलब के लिए करते हैं, लेकिन अगर इसका वास्तविक या असली अर्थ पूछा जाए, तो हम में से अधिकतर लोगों का जवाब यह होगा कि एक ही होते हैं, पर आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ये न केवल तकनीकी रूप से बल्कि व्यावहारिक रूप से अलग है। अगर बात करें आसान शब्दों की, तो हर मार्ग सड़क हो सकता है, लेकिन हर सड़क मार्ग नहीं होती। इन दोनों के बीच का मुख्य अंतर उनके स्थान, उपयोग और उनके आसपास के वातावरण पर निर्भर करता है। आज के इस लेख में हम आपको मार्ग और सड़क के बीच के अंतर के बारे में बताने जा रहे हैं।

सड़क मूल रूप से दो शहरों या गांवों को जोड़ने वाला एक रास्ता है। इसका मुख्य उद्देश्य यातायात को सुगमता से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाना होता है। सड़कें आमतौर पर लंबी होती हैं और इनके दोनों किनारों पर घर या दुकानें होना अनिवार्य नहीं है। उदाहरण के लिए, नेशनल हाईवे एक सड़क है। सड़कों का निर्माण भारी वाहनों और तेज गति वाले यातायात को ध्यान में रखकर किया जाता है। इनकी सतह अक्सर डामर या कंक्रीट की होती है ताकि ये लंबी दूरी के बोझ को सह सकें।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली के 3 मेट्रो स्टेशन के नाम बदले गए, जानें एक मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने की क्या है पूरी प्रक्रिया
मार्ग या स्ट्रीट आमतौर पर किसी शहरी क्षेत्र, मोहल्ले या बस्ती के भीतर होते हैं। मार्ग की सबसे बड़ी पहचान यह है कि इसके दोनों ओर इमारतें, घर, दुकानें या पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ होते हैं। मार्ग का उद्देश्य केवल यातायात नहीं, बल्कि लोगों का सामाजिक मेलजोल और व्यापार भी होता है। मार्ग पर वाहनों की गति सड़कों के मुकाबले काफी कम होती है क्योंकि यहाँ लोग पैदल चलते हैं और सार्वजनिक गतिविधियां अधिक होती हैं।

मार्गों में भी कई विविधताएं होती हैं। जैसे, एवेन्यू उसे कहते हैं जिसके दोनों ओर कतार में पेड़ लगे हों। वहीं बुलेवार्ड एक चौड़ा मार्ग होता है जिसके बीच में अक्सर डिवाइडर पर घास या पेड़-पौधे होते हैं। पाथ आमतौर पर केवल पैदल चलने या साइकिल चलाने के लिए होता है।
इसे भी पढ़ें- क्या कोई भी बदल सकता है किसी सड़क का नाम? जानें क्या है प्रोसेस और कौन देता है इसकी परमिशन
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik, meta ai
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।