Dhanteras Daan 2024: धनतेरस के दिन इन चीजों का करें दान, आपके घर खींचा चला आएगा धन

Which Things To Donate On The Day Of Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने के अलावा इस दिन कुछ चीजों का दान करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। चलिए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
Which Things To Donate On The Day Of Dhanteras 2024

What To Donate On Dhanteras 2024: दिवाली की पंच दिवसीय पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस त्योहार को धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन प्रदोष काल में भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही, यह दिन सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और नई वस्तुओं की खरीदारी के लिए भी बेहद शुभ माना जाता है।

धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरह के उपाय भी करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन कुछ चीजों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है और घर में धन-वैभव की कभी कमी नहीं रहती है। तो आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि धनतेरस के दिन किन चीजों का दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

धनतेरस के दिन अन्न का दान करना शुभ ( donate food on dhanteras)

donate grain on dhanteras

धनतेरस के दिन अन्न का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे जीवन भर घर में धन की आपूर्ति होती है। ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन अनाज का दान करने से अन्न का भंडार कभी खाली नहीं होता है।

धनतेरस के दिन वस्त्र का दान (Donate clothes on Dhanteras)

धनतेरस के दिन वस्त्र का दान करने का विशेष महत्व है। ऐसा करने से कुबेर देवता बेहद प्रसन्न होते हैं। कुबेर उनकी कृपा से व्यक्ति के घर में धन के भंडार भरे पूरे रहते हैं। धनतेरस के दिन वस्त्र का दान करना महादान के बराबर माना जाता है।

धनतेरस के दिन झाड़ू का दान (Donate broom on Dhanteras)

broom donate on dhanteras

धनतेरस के दिन झाड़ू का दान करने पर आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है। आप चाहें तो मंदिर में झाड़ू का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और धन की कभी कमी नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें-Dhanteras Aarti 2024: धनतेरस के दिन करें धन्वंतरि जी की आरती, आय और सौभाग्य में होगी वृद्धि

धनतेरस के दिन लोहे का दान फलदाई (Donate iron on Dhanteras)

धनतेरस के दिन लोहा का दान करना बेहद फलदाई माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन लोहे का दान करने से जातक के जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। लोहा, शनिदेव का प्रिय धातु कहा जाता है। इस दिन लोहे का दान करने से व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा के साथ-साथ शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं।

इसे भी पढ़ें-Dhanteras pr Kya Kharidna Chahiye 2024: धनतेरस पर राशि अनुसार करें इन चीजों की खरीदारी, हमेशा बनी रहेगी खुशहाली और मां लक्ष्मी की होगी कृपा

धनतेरस के दिन करें मिठाई दान (Donate Sweets on Dhanteras)

dhanteras sweet daan

धनतेरस के दिन मिठाई का दान करने से व्यक्ति के जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। साथ ही, व्यक्ति के जीवन में कभी किसी प्रकार का कोई संकट नहीं आता है। साथ ही मिठाई का दान करना शुभता का प्रतीक भी माना जाता है। इससे माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

इसे भी पढ़ें-Dhanteras Vrat Katha 2024: धनतेरस के दिन पढ़ें ये व्रत कथा, आरोग्य सुख का मिलेगा वरदान

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi, Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP