धनतेरस का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दिन को सुख-समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक भी माना जाता है। धनतेरस पर कुछ चीजों की खरीदारी करने की परंपरा काफी लंबे समय से चली आ रही है और ऐसा कहा जाता है कि इस दिन की गई खरीदारी को पूरे साल के लिए शुभ और फलदायक होती है।
ज्योतिष के अनुसार, अगर धनतेरस पर राशि के अनुसार सही वस्तुओं का चुनाव किया जाए तो घर में मां लक्ष्मी का स्थायी वास होता है और आर्थिक प्रगति के द्वार खुलते हैं।
हर राशि का एक विशेष स्वभाव और ऊर्जा होती है, जिसके अनुरूप तय की गई वस्तुओं की खरीदारी न केवल समृद्धि लाती है, बल्कि मानसिक संतुलन और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में भी सफलता दिलाती है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि इस साल धनतेरस पर आपके लिए क्या खरीदना शुभ हो सकता है।
मेष राशि
यदि आप धनतेरस के दिन तांबे के सामान या बर्तनों की शॉपिंग करेंगे तो आपके लिए बहुत शुभ होगा। मेष राशि का स्वामी मंगल को माना जाता है इसलिए इस दिन तांबे के धातु का सामान खरीदना आपके लिए शुभ होगा। यही नहीं अगर आप इस दिन कपड़े खरीद रहे हैं तो आपके लिए लाल रंग के कपड़े खरीदना शुभ हो सकता हो। धनतेरस के दिन इन चीजों की खरीदारी से आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, साथ ही कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि
ज्योतिष की मानें तो इस साल धनतेरस पर वृषभ राशि के लोगों के लिए कोई भी चांदी का सामान खरीदना शुभ हो सकता है। आप इस दिन चांदी के सिक्के से लेकर गहनों तक की खरीदारी कर सकते हैं। अगर आप इनमें से किसी भी चीज की खरीदारी करेंगे तो आपके लिए भविष्य में धन के योग बनेंगे और सदैव माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। आप इस दिन यदि सफ़ेद रंग के वस्त्र खरीदें तो सदैव समृद्धि बनी रहेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग यदि धनतेरस के दिन इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदें जैसे नया टीवी या फ्रिज तो उनके लिए बहुत शुभ हो सकता है। इस तरह की खरीदारी करने से आपके जीवन में करियर के क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग यदि धनतेरस के दिन चांदी के गहने खरीदेंगे तो आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है। यदि आप इस दिन किचन के बर्तनों की खरीदारी करने के बारे में सोच रही हैं तो आपके लिए चांदी के ही बर्तन खरीदना शुभ होगा। आप सफ़ेद रंग का कोई डेकोरेटिव आइटम भी इस दिन खरीद सकती हैं। इन चीजों की खरीदारी से घर में शांति और मानसिक संतुलन बना रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग यदि धनतेरस के दिन सोने का सामान जैसे गहने आदि खरीदते हैं तो उनके जीवन में खुशहाली आएगी। आप इस दिन सोने का सिक्का या पीले वस्त्र भी खरीद सकती हैं। इस दिन आप यदि किसी धार्मिक पुस्तक जैसे रामायण या गीता खरीदेंगे तो ये भी आपके लिए शुभ हो सकता है। इन चीजों को खरीदने से आपका सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी, साथ ही नेतृत्व क्षमता में सुधार होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए भी धनतेरस के दिन इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना शुभ हो सकता है। अगर आप कोई भी घर का इलेक्ट्रॉनिक से जुड़ा सामान खरीदना चाहती हैं तो आपके लिए यही दिन सबसे ज्यादा शुभ होगा। इन चीजों को खरीदने से आपके जीवन में कुशलता बढ़ेगी और समृद्धि बनी रहेगी। अगर आप कपड़ों की खरीदारी कर रही हैं तो हरे रंग के कपड़े खरीदना आपके लिए शुभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदना शुभ हो सकता है। यदि आप इस दिन पीतल का कोई भी सामान खरीदेंगे तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी। इन चीजों की खरीदारी से आपके दांपत्य जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी। अगर आप इस दिन सोने के गहने खरीदें तो ये भी आपके लिए शुभ होगा।
इसे जरूर पढ़ें: Dhanteras Kab Hai 2024: कब है धनतेरस? जानें पूजा से लेकर खरीदारी तक का शुभ मुहूर्त और महत्व
वृश्चिक राशि
अगर आप धनतेरस के दिन तांबे के बर्तन खरीदें तो आपके लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन तांबा खरीदना आपके जीवन में साहस और दृढ़ता भरने में मदद करेगा।
धनु राशि
धनु राशि के लोग अगर धनतेरस के दिन खरीदारी कर रहे हैं तो चांदी के गहनों की खरीदारी करें। अगर आप इस दिन चांदी के डेकोरेटिव आइटम्स भी खरीदें तो ये भी आपके लिए शुभ होगा। इस उपाय से आपके जीवन में आने वाली किसी भी आर्थिक समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
मकर राशि
यदि आप धनतेरस के दिन नीले रंग का सामान खरीदें तो आपके लिए शुभ हो सकता है। यही नहीं अगर आप शादीशुदा हैं तो इस दिन श्रृंगार का सामान जरूर खरीदें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर नवाचार से जुड़ी चीजों,जैसे बिजली के उपकरणों की खरीदारी बेहद शुभ होगी है। इस राशि के लोग रचनात्मक और प्रगतिशील विचारों से प्रेरित होते हैं, इसलिए धनतेरस पर आधुनिक गैजेट्स खरीदें। इन वस्तुओं की खरीदारी से आपके जीवन में नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं, जिससे पेशेवर और व्यक्तिगत प्रगति में सहायता मिलेगी।
इसे जरूर पढ़ें: Dhanteras 2024: धनतेरस से पहले घर से बाहर करें ये चीजें, नहीं तो होगी धन हानि
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए धनतेरस पर पीतल के बर्तन, आध्यात्मिक वस्त्र, या देवी-देवताओं की मूर्तियां खरीदना शुभ होगा। पीतल के बर्तन समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक हैं, जो घर में सुख-शांति और समृद्धि लाने का कार्य करते हैं। वहीं देवी-देवताओं की मूर्तियों का पूजन आध्यात्मिक प्रगति में सहायक हो सकता है।
अगर आप धनतेरस पर अपनी राशि को ध्यान में रखते हुए खरीदारी करेंगी तो आपके घर में सदैव माता लक्ष्मी का वास रहेगा। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों