Shani Jayanti 2024 Daan: शनि दोष दूर करने के लिए ज्येष्ठ अमावस्या पर करें इन चीजों का दान

ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन शनि जयंती मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, इस साल शनि जयंती 6 जून, दिन गुरुवार को पड़ रही है। शनि जयंती के दिन अगर विधिवत शनिदेव की पूजा की जाए तो इससे साढ़े साती और ढैय्या में राहत मिलती है।  

shani jayanti  things to donate

Shani Jayanti 2024 Par Kare In Cheezon Ka Daan: ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन शनि जयंती मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, इस साल शनि जयंती 6 जून, दिन गुरुवार को पड़ रही है। शास्त्रों में बताया गया है कि शनि जयंती के दिन अगर विधिवत शनिदेव की पूजा की जाए तो इससे साढ़े साती और ढैय्या में राहत मिलती है। इसके अलावा, शनि जयंती के दिन कुछ चीजों का दान करने से भी शनिदेव शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और शनि दोष से छुटकारा मिल जाता है। आइये ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

शनि जयंती 2024 पर करें काले वस्त्रों का दान

shani jayanti  ka daan

शनि देव का प्रिय रंग काला है। ऐसे में शनि जयंती के दिन अगर आप काले वस्त्रों का दान करते हैं तो इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा आप पर एवं आपके पूरे परिवार पर बरसने लगती है। ऐसी मान्यता है कि काले वस्तों का दान करने से घर की नकारात्मकता भी दूर होती है।

शनि जयंती 2024 पर करें काले अनाज का दान

शनि जयंती के दिन काले तिल, काली दाल, काले चने आदि चीजों का भी दान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा, मिष्ठान में अगर आप किसी को गुलाब जामुन दान करते हैं या फिर जरूरामंद को प्यार से खिलाते हैं तो इससे आप पर शनिदेव का आशीर्वाद सदैव बना रहता है।

शनि जयंती 2024 पर करें इस एक फूल का दान

शनिदेव का प्रिय पुष्प अपराजिता माना जाता है। ऐसे में अपराजिता के दो फूल लेकर शनि जयंती के दिन एक को शनिदेव को चढ़ाएं और वहीं, दूसरे का किसी शनि मंदिर में दान करें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होगा और शनि दोष से भी आपको छुटकारा मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें:Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन शनिदेव को चढ़ाएं ये चीजें, साढ़ेसाती से मिल सकती है मुक्ति

शनि जयंती 2024 पर करें इस एक धातु का दान

shani jayanti ka daan

लोहे का संबंध शनिदेव से माना गया है। ऐसे में शनि जयंती के दिन शनिदेव का स्मरण करते हुए किसी शुभ कार्य में लोहे का दान करना चाहिए। लोहे का दान करने से न्स इरफ घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है बल्कि कुंडली में शनि मजबूत होते हैं और राहु का बुरा असर कम हो जाता है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर शनि जयंती केदिन कौन सी चीजों का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और शनि दोष दूर हो जाता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP