आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में समय की कमी की वजह से बहुत से काम करने में दिक्कत आती है। घर के काम की वजह से वर्किंग महिलाओं की नींद काफी डिस्टर्ब होती है। आजकल महिलाएं किसी भी काम को करने के लिए शॉर्टकट या फिर हैक्स का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। इन स्मार्ट हैक्स की मदद से आप अपनी लाइफ को आसान बना सकते हैं। अगर आप अकेले रहती हैं, या फिर परिवार के साथ रहती हैं, तो यकीन कीजिए आप इन टिप्स की मदद अपनी लाइफ को आसान और स्मार्ट बना सकती हैं।आज इस लेख में हम आपको स्मार्ट हैक्स के बारे में बताएंगे जो आपकी लाइफ को आसान बना देगी।
शेविंग क्रीम की जगह कंडीशनर का यूज करें
बॉडी वैक्स करने के लिए महिलाएं रेजर का इस्तेमाल करती हैं। रेजर का इस्तेमाल करने के लिए शेविंग क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में टाइम और पैसे बचाने के लिए शेविंग क्रीम की जगह कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। कंडीशनर का उपयोग कर आप आसानी से बॉडी वैक्स कर सकती हैं। इसके अलावा आपकी बॉडी भी मॉइश्चराइज हो जाएगी।
नेल पॉलिश की मदद से चाबियां करें पेंट
हर घर में कई चाबियां होती है। अक्सर जल्दबाजी में हम गलत चाबी का इस्तेमाल करने लग जाते हैं जिससे बहुत सारा समय खराब हो जाता है इसके अलावा काफी इरिटेंशन होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप चाबी की पहचान के लिए नेल पॉलिश का इस्तेमाल कर सकती हैं। यकीनन यह हैक्स आपके जरूर काम आ सकता है। (बेस्ट नेल पॉलिश)
झड़ते बालों के लिए हैक्स
ऑफिस जाते समय अक्सर महिलाएं बाल सुलझाने को लेकर परेशान रहती हैं। कंघी करते समय घर में बाल गिर जाते है जिसके बाद घर की सफाई करनी पड़ जाती है। अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान है तो आप कंघी में बटर पेपर लगाकर बालों को सुलझा सकती हैं। इससे आपके बाल आसानी से सुलझ जाएंगे इसके अलावा आपके बाल घर में इधर-उधर नहीं गिरेंगे।
इसे जरूर पढ़ेंःकिचन का काम करने में होती है थकान तो ये 10 हैक्स दिलाएंगे आराम
हेयर स्ट्रेटनर से करें कपड़े आयरन
सुबह के समय ऑफिस जाते समय कपड़े आयरन करने का समय नहीं होता है। ऐसे में आप इस हैक की मदद से अपने कपड़े को आसानी से आयरन कर सकते हैं। कपड़े प्रेस करने के लिए आप हेयर स्ट्रेटनर की मदद ले सकती हैं। कपड़े आयरन करने के लिए सबसे पहले हेयर स्ट्रेटनर को गर्म करें इसके बाद स्ट्रेटनर की मदद से कपड़ो को आयरन करें। इससे आपके कपड़े जल्दी आयरन हो जाएंगे।
इसे जरूर पढ़ेंःदाल में नमक कम करने से लेकर चटपटी चटनी तक, 'शर्मा जी नमकीन' में बताए हैं ये कमाल के फूड हैक्स
बॉबी पिन को दें नया लुक
अक्सर लड़कियों को पास बॉबी पिन हो जाती जो कि खराब हो चुकी होती है। ऐसे में नेल पॉलिश की मदद से आप अपनी बॉबी पिन को नया बना सकते हैं। बॉबी पिन को कलर करने के लिए आप पिंक कलर के नेल पेंट का यूज कर सकती हैं।
मेकअप हैक्स
खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं मेकअप करना पसंद करती हैं। लेकिन मेकअप करने में ज्यादा टाइम लगता है। अगर आप ऑफिस जाती है और कम समय में मेकअप करना चाहती है तो आप इस हैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। कम समय में मेकअप करने के लिए चेहरे पर फाउंडेशन की जगह बीबी क्रीम लगाएं। टाइम बचाने के लिए आप बीबी क्रीम लगाने से पहले आई मेकअप करें। इससे आपका मेकअप जल्दी हो जाएगा।
बिजी महिलाएं इन टिप्स की मदद से आपनी लाइफ को आसान बना सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों