दिवाली के लिए करनी है डेकोरेशन आइटम्स की खरीदारी, तो इस वीकेंड दिल्ली की इन मार्केट्स को करें एक्सप्लोर; 100 रुपये में आएगा झोला भर सामान

Best Markets for Diwali Decorations Item In Delhi: दिवाली के आने से महीनों पहले घर की साफ-सफाई और सजावट शुरू हो जाती है। त्योहार के दिन चारों-तरफ ऐसा लगता है कि मानो पृथ्वी पर स्वर्ग उतर आया है। हर तरफ जगमगाहट, फूलों की लड़ियां, आम के पत्तों की तोरण, रंगोली और जलते हुए पटाखे नजर आ जाते हैं। दिवाली का पर्व बस आने वाला है और लोग घर को हर साल की तरह चमकाने की तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि अगर आप दिवाली के आस-पास सजावट का सामान खरीद रहे है, तो यकीनन उसका दाम भी बढ़ गया होगा। अब ऐसे में लोग सामान्य मार्केट की जगह होलसेल मार्केट एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं।
अगर आप इस बार अपने बजट को बिना बिगाड़े ट्रेडिशनल और ट्रेंडी डेकोरेशन आइटम्स खरीदना चाहती हैं, तो दिल्ली की होम डेकोर मार्केट को जरूर विजिट करें। बता दें कि दिल्ली अपनी थोक बाजारों के लिए मशहूर है, यहां आपको 100 रुपये के नोट में ढेर सारा सामान मिल सकता हैं। इसके लिए बस आपको मोल-भाव करना आना चाहिए। यहां आपको रंग-बिरंगी LED लाइट्स चाहिए हों, खूबसूरत दीये, आकर्षक तोरण या फिर फ्लोटिंग कैंडल ये सब इन बाजारों में सस्ते दामों में मिल जाएगा। इस लेख में आज हम आपको दिल्ली की ऐसी 4 मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं।
सदर बाजार
दिल्ली का सदर बाजार एशिया के सबसे बड़े थोक बाजारों में से एक है। अगर आप थोक रेट पर खरीदारी करना चाहते हैं, तो यह मार्केट आपके लिए बेस्ट है। यहां आपको 50 रुपये से सामान मिलना शुरू हो जाएगा। इस मार्केट में रंग-बिरंगी LED लाइट्स और फैंसी झालरों की एक से बढ़कर एक डिजाइन मिल जाएगी। इसके अलावा घर को सजाने के लिए सुंदर मिट्टी के दीये, फ्लोटिंग मोमबत्तियां, तोरण, रंगोली के रंग, छोटे-छोटे गिफ्ट आइटम्स और अन्य चीजें मिल जाएंगे। खरीदारी पर जाते हुए इस बात ध्यान रखें कि सुबह जल्दी जाएं अन्यथा भीड़ के कारण आपको दिक्कत हो सकती हैं। साथ ही मोलभाव जरूर करें।
इसे भी पढ़ें- क्यों बढ़ रहा है ग्रीन पटाखों का क्रेज? जानें दिल्ली के किन बाजारों में मिलेंगे इस तरह के सबसे सस्ते फायर क्रैकर्स
भागीरथ पैलेस, चांदनी चौक
अगर आपका घर को सजाने वाली लाइट्स खरीदना चाहती हैं, तो भागीरथ पैलेस मार्केट आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती हैं। इस बाजार में मुख्य रूप से बिजली के सामान और लाइट्स के लिए जाना जाता है। साथ ही आपको LED स्ट्रिंग लाइट्स (लड़ी/झालर), फैंसी लैंप, क्रिस्टल पर्दे और झूमर बेहद सस्ते दाम पर मिल जाएंगे। इनकी खास बात यह है कि यहां छोटे बल्बों वाली लड़ी को 80 रुपये से भी कम में खरीद सकती हैं।
चांदनी चौक मार्केट
ऊपर बताई गई दो मार्केट के अलावा आप चांदनी चौक की सामान्य मार्केट को भी होम डेकोर सामान के लिए एक्सप्लोर कर सकती हैं। यह मार्केट भागीरथ पैलेस से थोड़ा आगे है। चांदनी चौक क्षेत्र ही दिवाली की खरीदारी के लिए बेस्ट है। यहां आपको लाइट्स के अलावा, कपड़े, चादर, पर्दे और घर की सजावट के लिए बर्तन और मूर्तियां सस्ते में मिल जाएंगी।
सरोजिनी नगर और करोल बाग
अगर आप होम डेकोर सामान के साथ कपड़े या अन्य चीजों की खरीदारी करना चाहती हैं, तो कपड़ों के लिए मशहूर सरोजनी मार्केट और करोल बाग बेस्ट ऑप्शन है। बता दें कि त्योहारों के दौरान यहां पर डेकोरेशन का सस्ता और ट्रेंडी सामान मिलता है। यहां आपको अक्सर ट्रेंडी और फैशनेबल सजावटी वस्तुएं, छोटे वॉल हैंगिंग और दरवाजे की तोरण बहुत कम दाम में मिल सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली नहीं, नोएडा की इस लोकल मार्केट्स में भी मिलता है सस्ता फर्नीचर, 2000 से लेकर 10000 हजार में ले सकती हैं एक से बढ़कर एक सामान
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।