क्या आप जानते हैं 'सरोजनी नगर मार्केट' का क्यों पड़ा ये नाम

दिल्ली की सबसे मशहूर और सस्ती मार्केट्स में से एक है सरोजनी नगर मार्केट। फैशन के दीवानों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां पर सस्ते दामों में ट्रेंडी कपड़े, जूते, बैग और घर की सजावट का सामान, मिलता है। हर दिन यहां हजारों की संख्या में लोग शॉपिंग के लिए जाते हैं। सीधे शब्दों में कहा जाए तो यह मार्केट बच्चे से लेकर बड़े-बुजुर्ग और युवा के लिए कम दाम में ज्यादा कपड़े लेने वाली मार्केट है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस मशहूर मार्केट का नाम सरोजनी नगर क्यों पड़ा। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस नाम की पूरी कहानी क्या है-
नाम के पीछे की कहानी-सरोजिनी नायडू
सरोजिनी नायडू एक महान स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री और भारत की पहली महिला राज्यपाल थीं। उनका जन्म 13 फरवरी 1879 को हुआ था। उन्होंने भारत की आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी और अन्य नेताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। उनकी कविताओं और भाषणों में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति की झलक साफ नजर आती थी जिसके कारण उन्हें भारत कोकिला की उपाधि मिली थी।
आजादी के बाद जब दिल्ली में नए आवासीय क्षेत्रों का विकास हो रहा था तो सरकार ने कई इलाकों का नामकरण देश के महान नेताओं के नाम पर करने का फैसला किया। इसी क्रम में नई दिल्ली के एक बड़े हिस्से का नाम सरोजनी नगर रखा गया जिसमें यह मशहूर मार्केट भी शामिल है। यह नामकरण न सिर्फ सरोजिनी नायडू के सम्मान में था बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी उनके योगदान और बलिदान की याद दिलाता है।
इसे भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं हर हिल स्टेशन पर मौजूद मॉल रोड के पीछे की कहानी के बारे में?
एक्सपोर्ट सरप्लस के लिए मशहूर ये मार्केट
सरोजनी नगर मार्केट मुख्य रूप से अपने एक्सपोर्ट सरप्लस कपड़ों के लिए मशहूर है। इसका मतलब है कि यहां वे कपड़े और सामान मिलते हैं जो विदेशी ब्रांड के लिए बनाए जाते हैं। लेकिन कुछ छोटे-मोटे डिफेक्ट के कारण उन्हें रिजेक्ट कर दिया जाता है। यही कारण है कि यहां आपको बड़े-बड़े ब्रांड के कपड़े बहुत कम कीमत पर मिल जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- चांदनी चौक के बनने के पीछे है एक रोचक कहानी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।