Buddha Purnima 2023 Shubh Muhurat & Puja Vidhi: कब है बुद्ध पूर्णिमा? जानें शुभ संयोग, पूजा मुहूर्त और महत्व

Buddha Purnima 2023 Kab Hai: बुद्ध पूर्णिमा का न सिर्फ हिन्दू बल्कि बौद्ध धर्म में भी अत्यंत महत्व है। ऐसे में आइये जानते हैं बुद्ध पूर्णिमा की तिथि, शुभ मुहूर्त, शुभ संयोग और महत्व के बारे में विस्तार से।  

budha purnima  ka mahatva
budha purnima  ka mahatva

Budha Purnima 2023 Ke Bare mein: हिन्दू धर्म में पूर्णिमा का अत्यंत महत्व है। पूर्णिमा को अक्षत पुण्यों को प्रदान करने वाली तिथि माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर माह में एक पूर्णिमा तिथि और साल में कुल 12 पूर्णिमा की तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है वैशाख पूर्णिमा।

वैशाख माह की पूर्णिमा का न सिर्फ हिन्दू बल्कि बौद्ध धर्म में भी अत्यंत महत्व है। वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ महात्मा बुद्ध की पूजा का भी विधान है। ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं बुद्ध पूर्णिमा की तिथि, शुभ मुहूर्त एवं योग और महत्व के बारे में।

कब है बुद्ध पूर्णिमा 2023? (Kab Hai Buddha Purnima 2023)

budha purnima  ka shubh yog

  • बुद्ध पूर्णिमा का शुभारंभ 4 मई, दिन गुरुवार को रात 11 बजकर 44 मिनट से हो रहा है।
  • बुद्ध पूर्णिमा का समापन 5 मई, दिन शुक्रवार (शुक्रवार के उपाय) को रात 11 बजकर 03 मिनट पर होगा।
  • ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, इस साल बुद्ध पूर्णिमा 5 मई को मनाई जाएगी।

बुद्ध पूर्णिमा 2023 शुभ मुहूर्त (Buddha Purnima 2023 Shubh Muhurat)

  • बुद्ध पूर्णिमा के दिन अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक रहेगा।
  • बुद्ध पूर्णिमा के दिन विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।
  • बुद्ध पूर्णिमा के दिन गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 1 मिनट से 7 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।
  • बुद्ध पूर्णिमा के दिन सायाह्न सन्ध्या शाम 7 बजकर 2 मिनट से 8 बजकर 9 मिनट तक रहेगी।
  • इन सभी मुहूर्तों में बुद्ध पूर्णिमा की पूजा करना शुभ फलदायी और पुण्यकर रहेगा।

बुद्ध पूर्णिमा 2023 शुभ योग (Budha Purnima 2023 Shubh Yog)

budha purnima  ka puja muhurat

  • बुद्ध पूर्णिमा के दिन रात 9 बजकर 37 मिनट तक स्वाति नक्षत्र का योग बन रहा है।
  • इसके बाद इसके बाद विशाखा नक्षत्र का योग आरंभ होगा।
  • पूर्णिमा के आरंभ से रात 9 बजकर 15 मिनट तक सिद्ध योग बना रहेगा।
  • चंद्र ग्रहण (साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण) लगने के कारण बुद्ध पूर्णिमा का प्रभाव उत्तम किन्तु अस्थाई होगा।

बुद्ध पूर्णिमा 2023 पूजा विधि (Buddha Purnima 2023 Puja Vidhi in Hindi)

  • बुद्ध पूर्णिमा के दिन जल्दी उठकर सुबह स्नान करें।
  • सूर्य देव को अर्घ्य दें और उनके मंत्रों का जाप करें।
  • इसके बाद भगवान बुद्ध का ध्यान करें।
  • भगवान बुद्ध के मंत्रों का जाप करें।
  • भगवान बुद्ध को शहद चढ़ाएं।
  • भगवान बुद्ध की सीख का अनुसरण करें।

बुद्ध पूर्णिमा 2023 महत्व (Buddha Purnima 2023 Significance in Hindi)

  • इस साल बुद्ध पूर्णिमा के दिन गौतम बुद्ध की 2585वीं जयंती मनाई जाएगी।
  • मान्यता है कि इस दिन गौतम बुद्ध का स्मरण कर उनकी सीखों पर अमल किया जाए तो इससे आध्यात्म में बढ़ोतरी होती है।
  • जीवन की कठिनाइयों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है और समस्याओं से निकलने का हल भी सामने आने लगता है।

तो ये थी बुद्ध पूर्णिमा से जुड़ी समस्त जानकारी। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP