Vaishakh Purnima 2023: क्यों है वैशाख पूर्णिमा के दिन चांदी के बर्तन में रखा पानी पीने का महत्व?

5 मई को वैशाख माह की पूर्णिमा पड़ने जा रही है। मान्यता है कि वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन चांदी के बर्तन में रखा पानी पीने का बहुत महत्व है और उसके कई लाभ भी हैं। आइये जानते हैं इस बारे में। 

chandi ka pani pine ke labh

Vaishakh Purnima 2023 Par Chandi Ke Bartan Mein Pani Pine Ke Labh: हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा हिंदी माह की आखिरी तारीख होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको वैशाख माह की पूर्णिमा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक, इस साल वैशाख पूर्णिमा 5 मई, दिन शुक्रवार को पड़ेगी। मान्यता है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन चांदी के बर्तन में पानी पीना बहुत शुभ और लाभकारी माना जाता है। ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन चांदी के बर्तन में पानी पीने का अत्यंत महत्व है।

  • वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ-साथ चंद्र देव की पूजा का भी विधान है। जहां एक ओर भगवान विष्णु (भगवान विष्णु के छल) और माता लक्ष्मी की पूजा से धन-धान्य प्राप्त होता है तो वहीं, इस दिन चंद्र देव की पूजा करने और उन्हें जल से अर्घ्य देने से चंद्र देव की कृपा बनी रहती है।
  • साथ ही, माना जाता है कि अगर पूर्णिमा की एक रात पहले चांद की रौशनी में चांदी के बर्तन में पानी ढक कर रखा जाए और फिर उसे अगले दिन यानी कि पूर्णिमा तिथि पर रात के समय चंद्र अर्घ्य देने के बाद पिया जाए तो ये न सिर्फ पुण्यकर बल्कि ज्योतिष दृष्टि से बहुत शुभ होता है।
drinking silver water benefits
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा के दिन चांदी के बर्तन में पानी पीने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत बनती है। चंद्रमा के उच्च स्थान पर होने के कारण मन की चंचलता दूर होती है और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। साथ ही, व्यक्ति का विवेक भी जागृत स्थिति में रहता है।
  • वैशाख पूर्णिमा के दिन चांदी के बर्तन में पानी पीने से राहु की बुरी दृष्टि नहीं सताती है। राहु (राहु को मजबूत करने के उपाय) का दुष्प्रभाव कम होता है और घर के साथ-साथ व्यक्ति के भीतर की नकारात्मकता भी दूर होती है। मन शुद्ध होता है और स्वास्थ्य के लिए भी चांदी के बर्तन में इस दिन पानी पीना अच्छा माना गया है।
drinking silver water significance
  • चांदी का स्वामी ग्रह शुक्र है। ऐसे में अगर चांदी के बर्तन में वैशाख पूर्णिमाके दिन पानी पिया जाए तो इससे शुक्र भी मजबूत होता है और शुभ परिणाम जीवन में लेकर आता है। शुक्र के मजबूत होने पर घर का क्लेश, तनाव और अन्य विवाद भी दूर होते हैं और शांति स्थापित होती है।

तो ये था वैशाख पूर्णिमा के दिन चांदी के बर्तन में पानी पीने का महत्त्व और लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP