हिंदू धर्म में किसी भी पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। प्रत्येक महीने में एक और पूरे साल में 12 पूर्णिमा तिथियां होती हैं जिसमें अलग-अलग तरह से पूजन करने का विधान है। लोग इस दिन प्रातः किसी पवित्र नदी में स्नान करते हैं और घर की समृद्धि के लिए विष्णु पूजा करते हैं।
इन सभी पूर्णिमा तिथियों में से वैशाख महीने की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है और इसका विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन को भगवान बुद्ध के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस साल यह तिथि 5 मई 2023 को पड़ेगी। ज्योतिष अनुमान के अनुसार इस दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी पड़ेगा जिसका सभी राशियों पर असर होगा। इस दिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी के बताए कुछ आसान ज्योतिष उपाय आजमाएंगी तो ये आपके भविष्य के लिए शुभ हो सकता सकता है।
मेष राशि
मेष राशि के लिए बुद्ध पूर्णिमा बहुत शुभ रहने वाली है। इस दिन यदि आप भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का पूजन भी करेंगी तो विशेष रूप से फलदायी होगा। इस दिन आप विष्णु जी को हल्दी का तिलक लगाएं और माता लक्ष्मी को सिन्दूर चढ़ाएं। आपके लिए ये उपाय शुभ लाभ दिलाएंगे और इससे आपको व्यापार में लाभ होने के साथ नौकरी में भी प्रमोशन के योग बनेंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग यदि बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध की प्रतिमा के सामने दीपक जलाएं और मुख्य द्वार पर भी घी के दीपक रखेंगे तो आपके जीवन में सदैव समृद्धि बनी रहेगी। इस दिन आप विष्णु जी का पूजन भी अवश्य करें।
इसे जरूर पढ़ें: May 2023 Festival Calendar: जानें मई के महीने में पड़ने वाले तीज-त्यौहारों के शुभ मुहूर्त
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग बुद्ध पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को यदि खीर का भोग लगाएंगे और समस्त परिवार को ये खीर बांटकर स्वयं भी ग्रहण करेंगे तो ये आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है। इस दिन आप किसी पवित्र बड़ी में स्नान करें, तो आपको शुभ लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क राशि
यदि आपके जीवन में आर्थिक संकट चले आ रहे हैं तो आप विष्णु भगवान को बुद्ध पूर्णिमा के दिन चन्दन का तिलक लगाएं और केसर मिले दूध से लड्डू गोपाल को स्नान कराएं। इस उपाय से आपके जीवन में समृद्धि के द्वार खुलेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग यदि बुद्ध पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण भगवान की कथासुनेंगे तो उनके लिए समृद्धि के मार्ग खुलेंगे। आप इस दिन चरणामृत का प्रसाद तैयार करें और भोग लगाएं। कथा के बाद सबको प्रसाद वितरित करें। इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग पूर्णिमा तिथि के दिन घर में हवन कर सकते हैं। यदि आप इस दिन आम की लकड़ियों से हवनकरती हैं और गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करती हैं तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी। इस दिन आप हवन के साथ विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन भी अवश्य करें।
तुला राशि
तुला राशि के लोग यदि बुद्ध पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी जी का पूजन और आरती करते हैं और माता को लाल फूल चढ़ाते हैं तो ये आपके जीवन में समृद्धि ला सकता है। इस दिन आप माता लक्ष्मी को मखाने की खीर का भोग लगाएं।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोग बुद्ध पूर्णिमा के देवी लक्ष्मी की मूर्ति के सामने लाल फूल अर्पित करें और विष्णु जी की आरती करें। आपके घर में सदैव समृद्धि बनी रहेगी और विष्णु जी का आशीष प्राप्त होगा। आप इस दिन घर के मंदिर में घी का दीपक जरूर जलाएं।
इसे जरूर पढ़ें: Vaishakh Purnima 2023: कब है वैशाख पूर्णिमा? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
धनु राशि
धनु राशि के लोग बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु को पीले चावल का भोग लगाने के साथ उनका पूजन पीले फूलों से करें। आपके जीवन में यदि कोई भी समस्या है जिसका निवारण आप ढूंढ़ रहे हैं तो विष्णु मंत्रों का जाप करें। इन उपायों से जीवन की समस्याएं दूर होंगी और खुशहाली बनी रहेगी।
मकर राशि
मकर राशि के लोग बुद्ध पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा को अर्घ्य दें और घर की समृद्धि की कामना करें। इस उपाय से आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहेगी और कभी भी कोई समस्या नहीं होगी। इसके साथ ही, आप बुद्ध पूर्णिमा के दिन घर की तिजोरी की पूजा भी अवश्य करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग यदि बुद्ध पूर्णिमा के दिन गरीबों को भोजन कराएं और उन्हें उनकी जरूरत का सामान दान में देंगे तो जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। इस दिन ब्राह्मण भोज करवाना भी फलदायी होगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को बुद्ध पूर्णिमा के दिन मंदिर में दर्शन के लिए जरूर जाना चाहिए। इससे आपको समस्त पापों से मुक्ति मिलेगी और घर में समृद्धि बनी रहेगी।
यदि आप बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनी राशि को ध्यान में रखकर यहां बताए आसान ज्योतिष उपाय आजमाएंगी तो आपके जीवन के लिए विशेष रूप से फलदायी हो सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Recommended Video
Images: freepik.com , unsplash.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों