बॉलीवुड की कई फिल्मों में नकली लोकेशन दिखा दर्शकों को बनाया गया बेवकूफ, जानें

बॉलीवुड की फिल्मों में लोकेशन का खास ख्याल रखा जाता है, ऐसे में चलिए जानते हैं ये दर्शकों को कैसे बेवकूफ बनाते हैं।
Updated:- 2022-11-23, 15:23 IST
image

बॉलीवुड फिल्मों को रियल दिखाने के लिए लोकेशन का खास ख्याल रखा जाता है। ऐसे में कई बार फिल्मों में लोकेशन को रियल दिखाने के लिए दर्शकों को बेवकूफ भी बनाया जाता है। फिल्म कुछ इस तरीके से शूट किया जाता है कि लोग पहचान भी नहीं पाते है कि ये कौन सा लोकेशन है। एक नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई फिल्मों में इस तरह की हरकत की जाती हैं। अगर किसी जगह का सीन कम है तो पैसों को बचाने के लिए उस जगह पर ना जाकर बॉलीवुड के लोग उसी की तरह बैकगाउंड बना कर कही भी शूट कर लेते हैं। चलिए जानते हैं बॉलीवुड की कुछ खास फिल्मों के बारे में।

फिल्म दबंग

सलमान खान की फिल्म दबंग सब ने देखा ही होगा। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा प्यार दिया था। बता दे कि सभी को इस फिल्म को देखने के बाद यही लगा था कि यह फिल्म उत्तर प्रदेश में शूट किया गया होगा लेकिन ऐसा नहीं है। बता दे कि इस फिल्म की शूटिंग पुणे में की गई है। यह फिल्म  उत्तर प्रदेश के लालगंज में शूट की जानी थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

इसे जरूर पढ़ें: ये हैं बॉलीवुड की 10 ऑल टाइम बेस्ट फिल्में, जिन्हें आपको एक बार जरूर देखना चाहिए

फिल्म फना

 

फिल्म फना तो आपने देखा ही होगा। इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में आमिर खान और काजोल की जोड़ी को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। बता दे कि इस फिल्म का आधा भाग कश्मीर में शूट करना था लेकिन इसकी शूटिंग पोलैंड में ही किया गया। आज भी इस फिल्म को देखने के बाद लोगों को ऐसा लगता है कि यह फिल्म कश्मीर में शूट हुई है।

इसे जरूर पढ़ें: ये 11 फिल्में आपको करवाएंगी भारत दर्शन, लद्दाख से लेकर मुन्नार तक दिखेंगे फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन

फिल्म ये जवानी है दीवानी

 

ये जवानी है दीवानी देखकर आपको ऐसा लगा रहा होगा कि यह फिल्म मनाली में शूट की गई है। तो आप गलत है यह फिल्म मनाली में शूट नहीं की गई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। बता दे कि इस फिल्म की शूटिंग गुलमर्ग में हुई थी। अगर आप भी इस फिल्म को देखने के बाद मनाली का प्लान बना रहे थे तो आपको अपना टिकट कैसल करके गुलमर्ग की बुकिंग करवानी चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

Image Credit: Freepik

 

 


 

 






Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।