Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:47 AM IST

ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस है सलमान खान का पहला प्यार

क्या आपको पता है कि सलमान खान का पहला प्यार कौन है? आइए जानते हैं इस आर्टिकल में।   
Updated:- 2022-09-27, 17:42 IST
image

सलमान खान का नाम लेते ही उनके रिलेशनशिप की बातें शुरू हो जाती हैं। उनका नाम कई बार अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। फिर चाहे संगिता बिजलानी हो या कैटरीना कैफ। हालांकि उनकी शादी से जुड़ा अपडेट कभी सामने नहीं आ पाया है। 

आपने भी सलमान खान के रिलेशनशिप के बारे में सुना होगा लेकिन उनके पहले प्यार के बारे में शायद ही आप बता पाएं। यही कारण है कि इस आर्टिकल में हम आपको सलमान खान के पहले प्यार के बारे में बताएंगे। 

कौन है सलमान खान का फर्स्ट लव

सलमान खान का नाम अब तक ढेर सारी अभिनेत्रियों  के साथ जुड़ चुका है। हालांकि उन्हें सबसे पहले प्यार किसके साथ हुआ था इस बारे में लोगों को कुछ नहीं पता है। जसीम खान की लिखी 'बीइंग सलमान' किताब में उनकी पहली गर्लफ्रेंड का जिक्र किया गया है। 

इसे भी पढ़ेंः इस कारण जानी दुश्मन बन बैठे थे ऋषि कपूर और सलमान खान

 इस एक्ट्रेस से हुआ था सलमान को पहला प्यार 

salman khan love story

  • बॉलीवुड अभिनेत्री सायरा बानो और अभिनेता दिलीप कुमार की भतीजी शाहीन जाफरी सलमान खान का पहला प्यार हैं। जसीम खान की किताब बीइंग सलमान में बताया गया है कि सलमान खान को 19 साल की उम्र में शाहीन जाफरी से प्यार हुआ था। 
  • इस किताब में जिक्र किया गया है कि सलमान खान की लाल रंग की स्पोर्ट्स कार अक्सर सेंट जेवियर्स कॉलेज के बाहर खड़ी होती थी। इसी कॉलेज से शाहीन जाफरी ने पढ़ाई की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान और शाहीन जाफरी के साथ अक्सर घूमा भी करते थे।
  • इसी के बाद सलमान और शाहीन के बीच की दूरियां बढ़ती गई। वहीं यह बात तो हम सभी जानते ही हैं कि सलमान खान और संगीता बिजलानी बहुत लंबे समय तक एक दूसरे को डेट कर रहे थे। 

सलमान के घर आती थी शाहीन

salman khan shaheen jaffery

शाहीन और सलमान का रिश्ता परिवार वालों से छिपा नहीं था। दरअसल सलमान शाहीन को कई बार अपने घर डिनर पर बुलाते थे और अपने पेरेंट्स से भी मिलवाते थे। कयास भी लगाए जाने लगे थे कि सलमान शाहीन से ही शादी करेंगे। हालांकि वास्तव में ऐसा कुछ नहीं हुआ। 

इसे भी पढ़ेंः बिग बॉस' 16 का धमाकेदार प्रोमो हुआ रिलीज

कब होगी सलमान की शादी? 

शाहीन के अलावा संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ और लुलिया वेंचर जैसी कई अभिनेत्रियों का नाम सलमान खान के साथ जुड़ चुका है। हालांकि उनका रिश्ता शादी तक पहुंचते-पहुंचते रह जाता है। ऐसे में कब शादी होगी और किसके साथ होगी, यह तो समय ही बता सकता है। 

 

तो ये थी सलमान खान के पहले प्यार से जुड़ी जानकारी। आपको इस बारे में जानकर कैसा लगा? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Salmman Khan/Instgaram 

 

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।