Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:41 AM IST

Dharmendra Best Movies: ही-मैन ने किस मूवी से किया था इंडस्ट्री में डेब्यू? जानें उनकी 5 फिल्में, जिन्होंने धर्मेंद्र को बनाया बॉलीवुड का सुपरस्टार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले धर्मेन्द्र ने साल 1960 में 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से डेब्यू किया था। नीचे लेख में जानिए उन 5 फिल्मों के बारे में जिन्होंने एक्टर को सुपरस्टार बनाया।
Updated:- 2025-11-24, 14:01 IST
image

Dharmendra Debut Film Name: फिल्म इंडस्ट्री के ही-मैन की लंबे समय से तबीयत खराब चल रही थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। हालांकि इसके बाद उनकी हालात स्थिर हो गई थी और उन्हें घर ले आया गया था। लेकिन आपको बता दें कि धर्मेन्द् जी का आज यानी 24 नवंबर, 2025 को निधन हो गया है।

पुरानी फिल्मों और इंडस्ट्री की जान कहे जाने वाले धर्मेन्द्र ने अपने 6 दशक के करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। इस लेख में आज हम आपको एक्टर की उन 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने उन्हें सुपरस्टार बनाया है। साथ ही जानें उन्होंने किस फिल्म के साथ उन्होंने डेब्यू किया था।

'ही-मैन' ने किस मूवी से किया था इंडस्ट्री में डेब्यू?

Bollywood He-Man actor

फिल्म जगत में दमदार एक्टिंग से दिलों पर कब्जा करने वाले धर्मेन्द्र ने साल 1960 में दिल भी तेरा हम भी तेरे से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस फिल्म को कंवर कला मंदिर के लिए बिहारी मसंद द्वारा निर्मित और अर्जुन हिंगोरानी द्वारा निर्देशित की गई थी। इसमें मुख्य किरदार में बलराज साहनी, धर्मेंद्र और कुमकुम नजर आए थे।

इसे भी पढ़ें- बॉलीवुड के किस विलेन से खौफ खाती थीं हेमा मालिनी? डर से डायलॉग भी भूल जाती थीं ड्रीम गर्ल

धर्मेन्द्र की सुपरहिट फिल्में कौन-कौन सी हैं?

Dharmendra films

धर्मेन्द्र की सुपरहिट फिल्मों में 'शोले', 'सीता और गीता', 'फूल और पत्थर', 'राजा जानी', 'लोफर', 'यादों की बारात', 'सत्यकाम', और 'चुपके-चुपके' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में उनका अभिनय, एक्शन और कॉमेडी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया।

शोले- साल 1975 में आई फिल्म शोले में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, संजीव कुमार, अमजद खान, हेमा मालिनी और जया बच्चन जैसे अभिनेताओं ने काम किया था। इस फिल्म का ना केवल नाम बल्कि इसके डॉयलॉग भी बच्चे-बड़े और बुजुर्ग को याद है। जिसमें धर्मेंद्र ने वीरू का किरदार निभाया था।

फूल और पत्थर- साल 1966 बनी फिल्म 'फूल और पत्थर’ ने धर्मेंद्र को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था। बता दें कि यह वह फिल्म है, जिसके कारण धर्मेंद्र सिनेमा के ही-मैन बने और घर-घर मशहूर हुए।

मेरा गांव मेरा देश- 1971 में बनी इस फिल्म का निर्देशन राज खोसला द्वारा किया गया है। इसमें धर्मेन्द्र नायक भूमिका में और विनोद खन्ना खलनायक की भूमिका में हैं। इसमें एक्टर के साथ आशा पारेख भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म हिट रही थी एवं इसके गीत ने लोगों के दिल पर खूब राज किया है।

सीता और गीता- हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाल दिखाया था। इसमें हेमा मालिनी ने डबल कैरेक्टर निभाया था। यह फिल्म साल 1971 में रिलीज हुई थी।

धर्म और कानून- धर्म और कानून साल 1984 की एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें धर्मेंद्र , राजेश खन्ना , विनोद मेहरा , आशा पारेख , जया प्रदा , सुप्रिया पाठक , डैनी डेन्जोंगपा , ओम शिवपुरी , इफ्तिखार , मनमोहन कृष्ण जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। रिलीज होने के साथ ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

इसे भी पढ़ें- जब बेटे सनी को हिट करने के लिए सुपरस्टार धर्मेंद्र खुद बन गए फिल्म के प्रोड्यूसर 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit-Imdb


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।