herzindagi

ये हैं बॉलीवुड की 10 ऑल टाइम बेस्ट फिल्में, जिन्हें आपको एक बार जरूर देखना चाहिए

कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें सिनेमा का कीड़ा कहा जाता है। ऐसे लोग अलग-अलग जोनर की फिल्में देखना बेहद पसंद करते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें फिल्मों का बेहद शौक है। तो ऐसे में आपको ये बॉलीवुड फिल्में जरूर देखनी चाहिए।  आज के आर्टिकल में आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड की ऑल टाइम बेस्ट फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें रिलीज होने के सालों बाद भी बेहद पसंद किया गया है। बता दें कि हमने इस लिस्ट IMDB के अनुसार तैयार किया है। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं इन ऑल टाइम टॉप रेटेड फिल्मों के बारे में- 

Pragati Pandey

Editorial

Updated:- 05 Apr 2022, 12:04 IST

स्वदेश-

Create Image :

जैसा की इस फिल्म के नाम से पता चलता है स्वदेश, यह फिल्म इस नाम को जस्टिफाई करती नजर आती है। इस फिल्म की कहानी में एक सक्सेसफुल साइंटिस्ट नौकरी छोड़कर अपनी दाई मां के गांव जाता है। गांव जाकर साइंटिस्ट मोहन भार्गव(शाहरुख खान) को अपने देश की खूबसूरत और यहां फैली समस्याओं का अहसास होता है, जिसके बाद गांव के लिए काम करता है। IMDb पर इस फिल्म को 8.2 की रेटिंग दी गई है। 

उड़ान-

Create Image :

साल 2010 में आई फिल्म ‘उड़ान’ एक 16 साल के बच्चे की कहानी है। जो अपने टॉक्सिक पिता के बुरे बर्ताव के चलते उन्हें छोड़कर चला जाता है। यह फिल्म बच्चों के जीवन में चल रही समस्याओं के बारे में बताती है। बता दें कि इस फिल्म को 8.1 की रेटिंग दी गई है। 

तो ये हैं बॉलीवुड की ऑल टाइम बेस्ट फिल्में, आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

गैंग्स ऑफ वासेपुर-

Create Image :

अगर आप सिनेमा के सच्चे दीवाने हैं, तो आपने ‘गैंग्स ऑफ वसेपूर’ जरूर देखी होगी। बता दें कि इस फिल्म के 2 पार्ट हैं और दोनों ही दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किए गए हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2012 में आया था, जिसे दर्शकों से ढ़ेर सारा प्यार मिला। राज कुमार राव से लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस फिल्म में बेहद शानदार एक्टिंग की है, जिसे आज भी याद किया जाता है। 

थ्री इडियट्स-

Create Image :

अगर आपने फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ नहीं देखी है, तो ऐसे में आप खुद को इडियट कह सकते हैं। यह अपने समय की बेस्ट फिल्मों में से एक है, जिसे देखकर आपको अपनी कॉलेज लाइफ जरूर याद आ जाएगी। इस फिल्म में 3 दोस्तों की कहानी के माध्यम से पैशन को फॉलो करने की सीख दी गई है। बता दें कि इस फिल्म को IMDb पर 8.5 की रेटिंग मिली है।

लगान-

Create Image :

साल 2001 में आई फिल्म ‘लगान’ आज भी लोगों के दिलों में बस्ती है। इस फिल्म में अंग्रेजों के शासन काल के दौरान लगान के लिए किए गए संघर्ष को दर्शाती है। बता दें कि इस फिल्म को ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया था, मगर यह फाइनल तक नहीं पहुंच पाई। आज भी लोग इस फिल्म उसी चाव के साथ इंजॉय करते हैं। 

दिल चाहता है-

Create Image :

आप ने ‘जानें क्यों लोग प्यार करते हैं’ कभी न कभी जरूर सुना होगा। अगर आप अपने दोस्तों के साथ बीता हुआ टाइम मिस कर रहे हैं, तो यह फिल्म आपके लिए और अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं। इस फिल्म में 3 दोस्तों की कहानी के साथ-साथ यह दिखाया गया है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। बता दें कि इस फिल्म को आज भी यूथ द्वारा पसंद किया जाता है। इस फिल्म को IMDb  पर 8.1 की रेटिंग दी गई है।

इसे भी पढ़ें- ये 11 फिल्में आपको करवाएंगी भारत दर्शन, लद्दाख से लेकर मुन्नार तक दिखेंगे फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन

बर्फी-

Create Image :

रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डिक्रूज की फिल्म ‘बर्फी’ सिनेमा लवर्स की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। फिल्म में तीनों एक्टर्स की एक्टिंग के साथ-साथ गानों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। साल 2012 में रिलीज होने के बाद भी, आज तक इस फिल्म के सीन्स लोगों को इमोशनल कर देते हैं। इस फिल्म को IMDb पर 8.2 की रेटिंग दी गई है।

क्वीन-

Create Image :

एक्ट्रेस कंगना रनौत के करियर की सबसे बेस्ट फिल्म कही जाने वाली ‘ क्वीन’ आज भी दर्शकों द्वारा पसंद की जाती है। यह फिल्म आपको सेल्फ लव करना सिखाती है, जो हर इंसान के लिए बेहद जरूरी है। कहानी में एक लड़की की शादी टूट जाती है, जिसके बाद वो अकेली हनीमून ट्रिप पर घूमने जाती है। फिल्म में ट्रिप के दौरान लड़की के अंदर कई बदलाव आते हैं और वह आत्मनिर्भर बन जाती है। IMDb पर इस फिल्म को 8.2 की रेटिंग दी गई है। 

दंगल-

Create Image :

महिला पहलवान गीता फोगाट और उनके पिता के जीवन पर बनी फिल्म ‘दंगल’ फेवरेट स्पोर्ट फिल्मों में से एक है। बता दें, कि इस फिल्म को भारत के साथ-साथ विदेश में भी काफी पसंद किया गया है। IMDb पर इस फिल्म को 8.4 की रेटिंग दी गई है, जो कि कई फिल्मों के मुकाबले काफी ज्यादा है।

इसे भी पढ़ें- असल जिंदगी और सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, आप भी जानें

शोले-

Create Image :

बॉलीवुड की क्लासिक फिल्म ‘शोले’ के चर्चे आज भी बॉलीवुड में हुआ करते हैं। फिल्म को लंबा समय बीत जाने बाद भी जनता उतना ही प्यार जताती है। यही कारण है कि इस फिल्म को IMDb पर 8.0 की रेटिंग दी गई है। 

ये हैं बॉलीवुड की 10 ऑल टाइम बेस्ट फिल्में, जिन्हें आपको एक बार जरूर देखना चाहिए | best bollywood movies according to imdb | Herzindagi