भारत एक ऐसा देश है जहां लव मैरिज से ज्यादा अरेंज मैरिज को पसंद किया जाता है। आज भी बच्चे अपने माता-पिता की पसंद से ही शादी करते हैं। लोग चाहे देश-विदेश ही क्यों ना चले जाएं, वापस आकर वो अपने माता-पिता के द्वारा पसंद किए हुए लड़के या लड़की को अपना जीवन साथी बनाते हैं। यही कारण है कि बॉलीवुड में जब अरेंज मैरिज से जुड़ी कोई भी फिल्म आती है, तो उसे इंडियन ऑडियंस में खासा पसंद किया जाता है।
क्योंकि ज्यादातर अरेंज मैरिज पर बनी फिल्में फैमिली ऑडियंस को नजर में रखकर बनाई जाती हैं। इतना ही नहीं अरेंज मैरिज पर बनी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी काफी ज्यादा होता है।
आज के आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनमें अरेंज मैरिज की खूबसूरती पर बताया गया है। फिल्मों में दिखाया गया है कि कैसे लोगों के बीच शादी के बाद भी प्यार संभव है, साथ ही किस तरह लोग समय के साथ अरेंज मैरिज में भी एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं।
संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' हम सभी को याद होगी। फिल्म में अरेंज मैरिज को बहुत ही सेंसिबल और खूबसूरत दिखाने की कोशिश की गई है।
फिल्म में नंदिनी का किरदार निभा रही 'ऐश्वर्या राय' को समीर से प्यार हो जाता है, पर उसकी शादी घरवालों की मर्जी से कहीं दूसरी जगह कर दी जाती है, जहां उसका पति वनराज उसे उसके प्रेमी से मिलवाने भी ले जाता है। इन सबके बीच नंदिनी को अपने पति वनराज से प्यार हो जाता है।
फिल्म के आखिर में नंदिनी और वनराज हमेशा के लिए साथ हो जाते हैं, वहीं समीर अकेला रह जाता है। फिल्म की इस एंडिंग को बहुत ज्यादा पसंद किया गया।
2007 में आयी फिल्म 'नमस्ते लंदन' भी अरेंज मैरिज पर बनी हुई है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे माता-पिता हमेशा अपने बच्चे के लिए सही लाइफ पार्टनर चुनते हैं। फिल्म में जसमीत सिंह का रोल कर रही कैटरीना कैफ के माता-पिता उसे इंडिया लाकर उसकी शादी कर देते हैं, पर जसमीत उस शादी को नहीं मानती। फिल्म के आखिर तक जसमीत को भी अपने माता-पिता के पसंद के लड़के से प्यार हो जाता है। इस फिल्म में अरेंज मैरिज को अच्छा और सपोर्टिव दिखाने की कोशिश की गई है।
इसे भी पढ़ें-कंगना रनौत ने संभाली नई जिम्मेदारी, अब 'टीकू वेड्स शेरू' में दिखाएंगी अपना कमाल
अरेंज मैरिज पर बनी सबसे बेहतरीन फिल्मों में 'विवाह' का नाम पहले नंबर पर आता है। फिल्म में पूनम नाम की एक अनाथ लड़की अपने चाचा-चाची के साथ रहती है, उसकी शादी एक अच्छे परिवार में प्रेम नाम के लड़के से तय की जाती है। शादी के दो दिन पहले ही पूनम बुरी तरह से आग में जल जाती है, इसके बावजूद भी प्रेम उससे शादी करता है। फिल्म में प्रेम बने शाहिद कपूर में सभी को अपना आइडियल पति नजर आता था, इस फिल्म की स्टोरी इंडियन ऑडियंस में आज भी बहुत पसंद किया जाता है।
इसे भी पढ़ें-मलाला यूसुफजई ने असर मलिक के साथ की शादी, ट्विटर पर शेयर की तस्वीरें
2000 में आई फिल्म 'धड़कन' भी अरेंज मैरिज को ब्यूटीफाई करती हुई नजर आती है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह जबरन हुई शादी के बाद भी समय के साथ लोगों में प्यार हो जाता है। फिल्म में देव और अंजली एक दूसरे से प्यार करते हैं, पर अंजली की शादी उसके घरवाले किसी दूसरी जगह करा देते हैं। पहले अंजली अपने पति राम से नफरत करती है, लेकिन समय के साथ उसे भी अपने माता-पिता की पसंद अच्छी लगने लगती है।
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्मों में फैमली और ड्रामा का मिश्रण देखने को मिलता है। उनकी सबसे खास फिल्म 'हम आपके हैं कौन' भी अरेंज मैरिज पर बनी हुई है। इस फिल्म को देखकर हम सभी को अपने घर पर तय किए जाने वाली शादियों की यादें ताजा हो जाती हैं। यह फिल्म आज भी टीवी चैनल्स पर बड़े चाव से देखी जाती है।
इसके अलावा कई अन्य फिल्में भी हैं जिनमें अरेंज मैरिज कपल की कहानियों को दिखाया गया है। जिनमें 'द नेमसेक',' शुभ मंगल सावधान', 'रोज़ा' और तनु वेड्स मनु जैसी दमदार फिल्में शामिल हैं। आपको इनमें से कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा अच्छी लगी है यह हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। हमारा यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। इसके अलावा इस तरह की फिल्मी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
image credit -Phonida.com,one shot one place.com, IMDb.com, filimibeat.com, the morning call, bonobology.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।