दिल्ली क्राइम सीजन-3, दे दे प्यार दे-2 समेत इस वीकेंड रिलीज हो रही हैं ये 5 फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

ये वीकेंड हमारी महिलाओं के लिए बेहद ही खास होने वाला है। बता दें कि OTT और थिएटर पर आपका मनोरंजन करने कुछ ऐसी फिल्में और सीरीज आने वाली हैं जो आपके दिन को मजेदार बना सकती हैं। ऐसे में इन फिल्मों और सीरीज के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि इस वीकेंड पर अपने परिवार के साथ कौन-सी सीरीज और फिल्में देखी जा सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...
दिल्ली क्राइम सीजन 3 (Delhi Crime 3)
दिल्ली क्राइम के सीजन 3 का इंतजार लोग काफी समय से कर रहे थे। हालांकि अब ये रिलीज हो गई है। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकती हैं। इस फिल्म में आपको एक बार पुलिस बनी शेफाली शाह एक अलग केस को सुलझाती हुई दिखाई पड़ी।
ऐसे में यदि आप क्राइम थ्रिलर पसंद करती हैं तो वीकेंड के लिए ये सीरीज अच्छी पसंद बन सकती है।
जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ (Jurassic World Rebirth)
आप इस वीकेंड जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ का मजा भी उठा सकती हैं। ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। बता दें कि जियो हॉटस्टार पर अपनी जगह बनाने वाली ये मूवी जोरा बेनेट और उनकी रिसर्च टीम पर बनी है, जो धरती पर विलुप्त हो चुके डायनासोर के स्थानों की सर्च में निकलते हैं। ऐसे में ये मूवी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है।
इंस्पेक्शन बंगलो (Inspection Bungalow)
ये एक मलयालम ड्रामा फिल्म है जो कि ZEE5 पर देखी जा सकती है। यदि आप हॉरर-कॉमेडी के शौकीन हैं तो आप इस मूवी को देख सकती हैं। ये कहानी पुलिस ऑफिसर विष्णु पर बनी है, जो अरवंगद नाम के गांव के एक हॉन्टेड बंगले में अपना पुलिस स्टेशन शिफ्ट करता है।
इसे भी पढ़ें - ट्विंकल खन्ना के शो पर काजोल ने खोली दिल की बात! 'एक्सपायरी डेट वाली शादी' पर दिया ऐसा जवाब जो वायरल हो गया
दे दे प्यार दे 2 (De De Pyaar De 2)
अजय देवगन फिर से रकुल प्रीत सिंह के साथ दे दे प्यार दे 2 मूवी में रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं। हालांकि, इस बार कहानी में बदलाव है।
पहले तब्बू ने इनके रिश्ते पर सवाल उठाएं, लेकिन अब आर माधवन और गौतमी कपूर रकुल के माता-पिता के रूप में मुश्किलें बढ़ाने वाले हैं। ऐसे में इस देखने के लिए आपको अपने नजदीकी थिएटर में जाना होगा।
जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3)
अभी थिएटर में कोर्टरूम ड्रामा अक्षय कुमार- अरशद वारसी की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'जॉली एलएलबी-3' की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि ये ओटीटी पर अपने जलवे बिखेरने आ रही है। इसे आप दो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर देख सकती हैं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: imdb
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।