कैटरीना कैफ से जुड़े यह अमेजिंग फैक्ट्स कर देंगे आपको भी हैरान

जब बात बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की हो और कैटरीना कैफ का नाम ना लिया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इंडियन ना होने के बावजूद कैटरीना ने अपनी एक्टिंग से लाखों भारतीयों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। हांगकांग में जन्मी कैटरीना ने कई देशों में अपना बचपन बिताया। चूंकि कैटरीना को शुरू से ही मॉडलिंग का शौक था, इसलिए उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद, मॉडलिंग से शुरूआत की और फिर बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा।
आज कैटरीना का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में लिया जाता है और वह सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ ही नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। उनके लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें, न्यूज पेपर से लेकर सोशल मीडिया में ट्रेंड करती हैं। इतना ही नहीं, कैटरीना कैफ के फैन्स उनसे जुड़ी हर छोटी-छोटी बात जानना चाहते हैं। लेकिन फिर भी ऐसी कई बातें होती हैं, जिससे अक्सर फैन्स अनजान ही रहते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कैटरीना कैफ से जुड़ी कुछ बेहद ही रोचक बातें बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी अच्छी लगेंगी-
बूम नहीं थी पहली फिल्म

जब भी कैटरीना कैफ की डेब्यू मूवी की बात होती है तो हर कोई यही जानता है कि उन्होंने फिल्म बूम से डेब्यू किया था। लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात की जानकरी है कि इससे पहले भी उन्हें एक फिल्म ऑफर हुई थी और वह थी महेश भट्ट की साया, हालांकि बाद में उन्होंने इस फिल्म में काम नहीं किया था, क्योंकि वह बिल्कुल भी हिंदी नहीं बोल सकती थीं। इसके बाद उन्होंने 2003 में बूम से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
इसे भी पढ़ें: फिल्म Sita-The Incarnation में सीता का किरदार निभाएंगी बॉलीवुड क्वीन कंगना, जानें पूरी खबर
इस तरह बदल गया नाम
यह तो अधिकतर लोगों को पता है कि कैटरीना कैफ का असली नाम कैटरीना टरकोट है। लेकिन बॉलीवुड में डेब्यू में करने से पहले उनका नाम बदल गया था। दरअसल, उनकी पहली फिल्म बूम की निर्माता आयशा श्रॉफ ने उनका नाम टर्कोट से कैफ में बदल दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि इसका उच्चारण करना आसान नहीं है। आयशा श्रॉफ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हम उसे एक सरनेम देना चाहते थे जिसे भारतीय दर्शकों द्वारा स्वीकार किया जाएगा। पहले कैटरीना का नाम कैटरीना काज़ी रखने पर विचार किया गया, लेकिन यह कहीं ना कहीं धर्म से संबंधित था, इसलिए अंत में कैट का नाम कैटरीना कैफ फाइनल हुआ।
हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस

अक्सर फीमेल स्टार और मेल स्टार की कमाई को लेकर अक्सर चर्चा होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि साल 2004 में कैटरीना कैफ एक तेलुगु फिल्म मल्लिसवारी में काम किया था। उन्होंने कथित तौर पर इस साउथ फिल्म के लिए 75 लाख रुपये चार्ज किए थे। यह उस समय एक साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में महिला अभिनेता को दी जाने वाली सबसे अधिक राशि थी।
स्कूल नहीं गईं कैटरीना
यह कैटरीना कैफ से जुड़ा एक बेहद ही अमेजिंग फैक्ट है। कैटरीना कैफ कभी भी स्कूल नहीं गई। चूंकि कैटरीना की फैमिली लगातार शिफ्ट होती रहती थी, जिसके कारण कैटरीना ने होम स्कूलिंग की। कैटरीना की माँ सुज़ैन टरकॉटे उन्हें घर पर ही पढ़ाती थी।
मॉडलिंग से मिला बॉलीवुड का रास्ता

कैटरीना ने लंदन में प्रोफेशनल रूप से मॉडलिंग शुरू की। उन्होंने लंदन फैशन वीक के एक फैशन शो में भी भाग लिया था। ऐसा कहा जाता है कि फिल्म निर्माता कैजाद गुस्ताद ने कैटरीना को पहली बार वहीं पर देखा था और उन्हें बूम फिल्म ऑफर की थी।
इसे भी पढ़ें: साउथ इंडिया की ये बेस्ट रोमांटिक फिल्में जो एक्टिंग और कहानी के मामले में है बेहतरीन
सूपर्स्टिशस है कैटरीना
कैटरीना थोड़ी अंधविश्वासी हैं। वह जाहिर तौर पर अपनी फिल्मों की रिलीज से पहले सिद्धिविनायक मंदिरऔर मुंबई में माउंट मैरी चर्च और अजमेर में दरगाह शरीफ जाती हैं।
कई भाषाओं में कर चुकी हैं फिल्में

जब कैटरीना ने बॉलीवुड में काम करना शुरू किया था, तब उन्हें ठीक ढंग से हिन्दी बोलनी भी नहीं आती थी। लेकिन अब भारत में रहते हुए कैटरीना कई भाषाओं में काम कर चुकी हैं। उन्होंने तेलुगू व मलयालम फिल्मों में भी काम किया है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@insta)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।