Smriti Mandhana Wedding: वेडिंग फंक्शन की फोटोज डिलीट करने से लेकर पलाश मुच्छल पर चीटिंग का आरोप लगने तक, स्मृति मंधाना की शादी टलने से जुड़ी ये बातें अब तक आ चुकी हैं सामने

स्मृति मंधाना इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। शुक्रवार को क्रिकेटर की हल्दी की तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें वह अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती करती नजर आ रही थीं। उनकी शादी रविवार 23 नवंबर को म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ होनी थी। स्मृति के पिता की तबियत खराब होने के चलते उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया और इसी वजह से उनकी शादी कुछ वक्त के लिए टाल दी गई, लेकिन इसके बाद कई ऐसी अपडेट्स आईं, जिन्होंने उनके फैंस को हैरान कर दिया। स्मृति के वेडिंग फंक्शन्स की फोटोज डिलीट करने से लेकर पलाश की किसी कोरियोग्राफर संग चैट्स के वायरल स्क्रीनशॉट्स तक, चलिए आपको बताते हैं कि स्मृति-पलाश की शादी से जुड़ी कौन-कौन सी बातें अब तक सामने आ चुकी हैं।
पिता की तबियत की वजह से पोस्टपोन हुई थी स्मृति-पलाश की वेडिंग
View this post on Instagram
स्मृति के मैनेजर की तरफ से यह बताया गया था कि स्मृति के पिता को हार्टअटैक के लक्षण महसूस हुए थे और इसी वजह ले उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। स्मृति अपने पिता के बेहद करीब हैं और इसी वजह से उन्होंने और परिवार के सभी लोगों ने मिलकर शादी को अभी कुछ वक्त के लिए टाल दिया गया है। बता दें कि स्मृति के पापा अब हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, लेकिन दोनों की शादी को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है। स्मृति के पापा के एडमिट होने के बाद अगले दिन खबरें आईं कि पलाश के पापा को भी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है, हालांकि उन्हें कुछ ही घंटों में डिस्चार्ज कर दिया गया था।
क्या पलाश मुच्छल ने दिया स्मृति मंधाना को धोखा?
View this post on Instagram
स्मृति और पलाश की शादी को लेकर अफवाहों का बाजार तब गर्म हुआ, जब खबरें आईं कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है। वह किसी और के साथ मिलकर स्मृति को चीट कर रहे थे। बताया गया कि शादी की रस्मों के बीच ही स्मृति को इस बारे में पता चला और उन्होंने शादी तोड़ दी। कोरियोग्राफर मैरी डिकोस्टा के साथ उनकी चैट के कुछ स्क्रीनशॉट्स वायरल हो रहे थे, हालांकि बाद में मैरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी पोस्ट करके कहा कि वह पलाश से कभी नहीं मिली हैं।
पलाश की मां अमिता ने तोड़ी पूरे मुद्दे पर चुप्पी
पलाश मुच्छल की मां ने इस पूरे मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि पलाश और स्मृति दोनों ही स्मृति के पापा के बहुत करीब हैं और ऐसे में उनकी तबियत खराब होने पर सबसे पहले पलाश ने ही यह फैसला लिया था कि जब तक वो ठीक नहीं होते हैं, तब तक शादी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि संगीत की रात तक सब ठीक था, लेकिन बारात की प्लानिंग करते वक्त स्मृति के पिता की तबियत बिगड़ी।
स्मृति ने डिलीट की वेडिंग फंक्शन की फोटोज
स्मृति और पलाश के बीच अनबन की खबरें तब और बढ़ी, तब स्मृति और उनकी गर्लगैंग यानी उनकी शादी के फंक्शन्स में शामिल हुई इंडियन क्रिकेट टीम की बाकी मेंबर्स ने फंक्शन्स की सभी फोटोज भी डिलीट कर दीं। बीच में खबरें ये भी आईं कि स्मृति और पलाश ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है हालांकि, ऐसा नहीं है। पलक मुच्छल ने भी इंस्टा पर एक स्टोरी पोस्ट करे बताया था कि स्मृति के पिता की तबियत खराब होने की वजह से ही शादी पोस्टपोन हुई है। बता दें कि स्मृति और पलाश कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- सिंगर के भाई पर फिदा हुईं स्मृति मंधाना, जानें उम्र और नेटवर्थ में कितना है फासला
स्मृति मंधाना के फैंस फिलहाल उन्हें लेकर परेशान हैं और क्रिकेटर की लाइफ में जल्द से जल्द सब ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram/Smriti Mandhana
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।