herzindagi
about best wedding shopping places in ranchi

रांची की ये जगहें सस्ते में अच्छी वेडिंग शॉपिंग के लिए हैं बेस्ट

वेडिंग शॉपिंग के लिए अगर आप रांची में किसी अच्छी जगह की तलाश में है, तो इन जगहों पर कम कीमत में बेहतरीन खरीदारी कर सकते हैं।  
Editorial
Updated:- 2022-03-13, 11:30 IST

संवाद रांची में-'मुबारक हो दोस्त, सुना है शादी की तारीख तय हो गई है। हां, धन्यवाद दोस्त। अरे ये क्या, शादी की तारीख तय हो गई है फिर भी मुंह लटकाए क्यों बोल रहे हैं? सब ठीक है? अरे यार! शादी की तारीख तय तो हो गई लेकिन सबसे बड़ी समस्या ये है कि शादी की शॉपिंग कहां से से करें।

अरे! घबराओं नहीं दोस्त, शादी की शॉपिंग के लिए रांची से बाहर जाने की ज़रूरत ही नहीं है बल्कि रांची में ही ऐसी कई जगहें हैं जहां से शादी की शॉपिंग कर सकते हो'।

जी हां, अगर आप रांची और और उसके आसपास के शहरों में रहती हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस लेख में हम आपको रांची में मौजूद कुछ ऐसी जगहों और दुकानों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से आप शादी के लिए सस्ते में अच्छी खरीदारी कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं।

संक्षी-द वेडिंग स्टोर ऑफ़ लहंगा

best wedding shopping places in ranchiInside

जी हां, रांची में मौजूद संक्षी-द वेडिंग स्टोर ऑफ़ लहंगा एक ऐसा स्टोर है जहां एक नहीं बल्कि हजारों प्रकार की दुल्हन की साड़ियाँ और लहंगे मिलते हैं। इस स्टोर में आप सिंपल से लेकर डिजाइनर्स लहंगे भी कम कीमत में आसानी से खरीद सकती हैं। इस स्टोर में सिर्फ दुल्हन के लिए ही नहीं बल्कि दूल्हा के लिए पेंट सूट और शेरवानी भी कम कीमत में आप खरीद सकती हैं। शॉप के आसपास वेडिंग फुटवियर की दुकान भी है जहां से आप फुटवेयर की भी खरीदारी कर सकती हैं।

पत्ता-पंचवटी प्लाजा, कच्ची रोड़, रांची- 834001

इसे भी पढ़ें:सस्ते में अच्छी वेडिंग शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें

रश्मी ब्राइडल

best wedding shopping places in ranchiInside

रांची की इस दुकान में आप शादी के लिए कांजीवरम, बनारसी, प्योर सिल्क साड़ी, डिजाइनर साड़ी, संबलपुरी साड़ी, जयपुरी साड़ी और बांधनी साड़ी की खरीदारी कर सकती हैं और वो भी बहुत कम कीमत में। साड़ी के अलावा आप यहां से दुल्हन के लिए सिंपल से लेकर डिजाइनर लहंगा की भी खरीदारी कर सकती हैं। कहा जाता है कि इस दुकान का मेंबरशिप बनाने के बाद खरीदारी पर छूट भी मिलती है।

पत्ता-पंचवटी प्लाजा, दुकान नंबर 115, रांची-834001

पोदार फैशन

best wedding shopping places in ranchi Inside

रांची में मौजूद पोदार फैशन पारंपरिक लहंगा और वेस्टर्न ड्रेसके लिए पूरे रांची में प्रसिद्ध है। यहां दुल्हन के लिए एक से एक बेहतरीन साड़ी और लहंगा आप बहुत कम कीमत में अच्छे से खरीदारी कर सकती हैं। यहां आप अपने अनुसार लहंगा का डिजाईन भी करवा सकती हैं। दुल्हन के साथ-साथ दूल्हा के लिए आप यहां से शेरवानी खरीद सकती हैं। इस दुकान के बगल में कई आभूषण की दुकान भी जहां से आप शादी के लिए आभूषण की खरीदारी कर सकती हैं।

पत्ता-दुकान नंबर LG-7, ईस्टर्न मॉल, डंगरा टोली चौक रांची- 834001

इसे भी पढ़ें:साल 2021 में इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने लिए सात फेरे

मोदी Boutique

best wedding shopping places in ranchi Inside

मोदी Boutique शादी समारोह से लेकर मेहंदी आदि शुभ अवसरों में खरीदारी करने के लिए एक बेस्ट दुकान है। कहा जाता है कि यहां चार हज़ार से आठ हज़ार के आसपास एक से एक बेहतरीन लहंगा आसानी से मिल जाता है। यहां आप पारंपरिक वेशभूषा से लेकर वेस्टर्न ड्रेस की भी खरीदारी बहुत कम कीमत में कर सकती हैं। दूल्हा के भी आप यहां से शेरवानी आदि चीजों की खरीदारी कर सकती हैं।

पत्ता-शहीद चौक, रांची विश्वविद्यालय, रांची-834001

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Crdedit:(@jdmagicbox.com,jiofab.com)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।