herzindagi
best flowering plants for winter

सर्दियों में इन फूलों से महकाएं अपना आंगन

क्या आप ऐसे प्लांट्स के बारे में जानना चाहेंगे, जिन्हें सर्दियों में उगाना आसान है? चलिए इस लेख में आपको सर्दियों वाले प्लांट्स के बारे में बताएं।
Editorial
Updated:- 2022-10-30, 08:00 IST

सर्दियां आते ही कितने सारे बदलाव होने लगते हैं। भारत में यह मौसम अलग-अलग क्षेत्र पर अलग प्रभाव डालता है। अब जैसे मध्य भारतीय क्षेत्रों में सर्दियां मॉडरेट रहती हैं। हिमालयन क्षेत्रों में ठंड ज्यादा होगी और इसी तरह बाकी क्षेत्रों में ठंड का असर अलग तरह से होता है।

हमारे जीवन के साथ हमारे बगीचों पर भी सर्दी का बहुत अलग प्रभाव पड़ता है। बगीचे में लगे पौधों को देखभाल की जरूरत ज्यादा होती है। उन्हें अच्छी तरह धूप दिखाने की जरूरत पड़ती है।

ऐसी स्थिति में क्यों न उसी तरह के पौधे लगाएं जो इस मौसम में अच्छी तरह विकसित हो सकें। ऐसे कितने सारे खूबसूरत फूल पौधे हैं जो खासतौर से सर्दियों में अच्छी तरह खिलते हैं।

आप भी अपने आंगन को ऐसे खूबसूरत और रंग-बिरंगे पौधों से महका सकते हैं। इस आर्टिकल में चलिए आपको Best Winter Flowering Plants के बारे में थोड़ा विस्तार से बताएं।

कैलेंडुला (Calendula Flower)

calendula flowering plants

कैलेंडुला, गेंदे के फूल की तरह ही दिखता है और इसे 'पॉट मैरीगोल्ड' भी कहा जाता है। ठंडी जलवायु परिस्थितियों में जीवित रह सकता है। घर के इंटीरियर्स को और भी खूबसूरत बनाने के लिए आप इस फूल को अपने बगीचे में लगा सकते हैं। यह ऐसा प्लांट है जो सीधी धूप और पार्शियल शेड में अच्छी तरह से ब्लूम करते हैं। यह प्लांट्स गर्मियों से ज्यादा सर्दियों में अच्छी तरह से ग्रो करते हैं। बस ध्यान रखें कि इसकी मिट्टी सूखे न इसलिए इसे नियमित रूप से पानी देते रहते हैं।

पेटुनिया (Petunia Flower)

ये वार्षिक पौधे हैं जिन्हें विभिन्न रंगों, शेप और साइज में देखा जा सकता है। मल्टी-कलर्ड के ये प्लांट्स की देखभाल करना भी बहुत आसान है। आप इन प्लांट्स को बीज की सहायता से भी आसानी से ग्रो कर सकते हैं। इसे आप 5-6 घंटे के लिए सही और तेज धूप में रखेंगे। अगर आप इसे पूरा दिन भी धूप में रखेंगे तो यह खराब नहीं होंगे। इन्हें फर्टाइल और नम मिट्टी की आवश्यकता होता है।

इसे भी पढ़ें: Flowering Plants: सालभर फूलों से महकने वाले इन पौधों से सजाएं अपना गार्डन

यह विडियो भी देखें

पैंसी (Pansies Flower)

pansy flowers for winter

पैंसी फ्लावर सर्दियों में खिलने वाले पौधे हैं जो हार्श विंटर में जीवित रह सकते हैं। इन फूलों की शेप और आकार तितली की तरह होती है। इन प्लांट्स को फुल, डायरेक्ट सुबह की धूप की आवश्यकता होती है। बस दोपहर की तेज धूप में इन्हें थोड़ा शेड में रखें। इनके लिए फर्टाइल और मॉइस्ट मिट्टी की आवश्यकता होती है (इंडोर प्लांट्स के लिए बेस्ट खाद)।

एस्टर (Aster Flowers)

डेज़ी के जैसे दिखने वाले ये बारहमासी पौधे बहुत सुंदर लगता है। ये दक्षिण अमेरिका में होने वाला एक पॉपुलर फ्लावरिंग प्लांट है और भारत में भी इसके कई सारी वैरायटी उपलब्ध हैं। आप फुल ग्रोन एस्टर और बीज से भी इस प्लांट को लगा सकते हैं। इसके लिए मिट्टी बहुत ज्यादा गीली न हो, इसे नम और ठंडा होना चाहिए।

कार्नेशन (Carnation Flower)

carnation flower for winters

कार्नेशन भी एक बारहमासी फ्लावर है, जिसकी किस्में द्विवार्षिक या वार्षिक हैं, जिन्हें उपजाऊ और अच्छी तरह से सूखी मिट्टी की आवश्यकता होती है। कार्नेशन्स को दिन में चार से छह घंटे धूप में रखना चाहिए। जहां तक इन्हें पानी देने की बात है, तो इसे सप्ताह में दो से तीन बार पानी दें। इस प्लांट को ओवरवॉटरिंग से बचाएं।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में इंडोर गार्डनिंग करते समय इन टिप्स को करें फॉलो

इस तरह से ऐसे कितने सारे फूल और पौधे हैं जैसे डालिया, डेफोडिल्स, फुशिया, कॉर्नफ्लावर आदि जिन्हें आप अपने बगीचे में लगा सकती हैं और अपने घर अच्छे, रंग-बिरंगे फूलों से सुंदर बनाएं (सदाबहार पौधे)।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। इसी तरह अलग-अलग फूल और पौधों के बारे में अन्य जानकारी पाने के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।

Image Credit: Freepik & Wikimedia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।