-1765469070831.webp)
हर महिलाएं चाहती हैं कि उनका घर सबसे खूबसूरत दिखें। इसी चाह में कुछ महिलाएं तो घर के लिए डेकोरेट करने के सामान का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं घर में नेचुरल पौधे जैसी चीजों का इस्तेमाल कर घर की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। अगर आप भी अपने घर को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो पहले अपने घर की बालकनी को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। इसके लिए सर्दियों में आप कुछ फूलों को लगाकर इसकी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं।
बालकनी को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं कई तरह के पौधों का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन सर्दियों में अब आप एक खास पौधा अपनी बालकनी में लगा सकती हैं। हम बात कर रहे हैं विंटर जैस्मिन की। आप विंटर जैस्मिन का पौधा भी अपने घर की बालकनी में लगाकर बालकनी की शोभा बढ़ा सकती हैं। इस पौधे को नार्मल धुप की जरूरत होती है। ऐसे में यह सर्दियों में लगाने के लिए बेस्ट हो सकता है।

अगर आप अपने घर की बालकनी को खूबसूरत और अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो अब आप डहेलिया का पौधा भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे पौधे इन दिनों काफी चलन में हैं और यह अधिकतर महिलाओं को पसंद भी आ रहे हैं। ऐसे में आप भी इस पौधे को किसी नजदीकी नर्सरी से खरीद सकती हैं या ऑनलाइन भी पर्चेस कर सकती हैं। यह बालकनी में लगाने के लिए बेस्ट हो सकता है।

इसके अलावा आप अपनी बालकनी को खूबसूरत और सर्दियों में अट्रैक्टिव बनाने के लिए इस खूबसूरत क्रिसैंथेमम पौधे को भी लगा सकती हैं। इस पौधे में आने वाले फूलों के अलग अलग कलर भी आपको मिल जाएंगे। इसके फूल लंबे समय तक ताजे और खिले हुए रहते हैं। ऐसे में इस तरह के फूल वाले पौधे आपकी बालकनी को रंगीन बनाने में मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें- छोटी बालकनी में ऐसे करें वर्टिकल गार्डेनिंग, घर की खूबसूरती में भी लग जाएंगे चार चांद
आप अपनी बालकनी में पैंजी का पौधा भी लगा सकती हैं। इस तरह के पौधे न सिर्फ आपकी बालकनी की खूबसूरती को बढ़ाएंगे, बल्कि ये घर की खूबसूरती में भी चार चांद लगा देंगे। ऐसे पौधे को भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। यह पौधे कम धूप में भी हरा भरा रह सकता है, इसलिए आप इसे भी बालकनी में लगा सकती हैं। यह दो या तीन रंगों का मिश्रण वाला फूल है, जो सर्दियों में लगातार फूल देता रहता है।

आप चाहें तो अपने घर की बालकनी को खूबसूरत बनाने के लिए इस तरह के खूबसूरत गजानिया फूल को भी बालकनी में लगा सकती हैं। इसे अफ्रीकी डेज़ी या ट्रेजर फ्लावर भी कहा जाता है, जो आपकी बालकनी की शोभा को बढ़ा देगा। ऐसे पौधे आपके घर के वातावरण को भी खुशहाल बनाने में मदद करेंगे। यह आपके बालकनी की खूबसूरती को बढ़ा देंगे साथ ही सर्दियों में लगाने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में बालकनी में लगाएं ये 4 इंडोर प्लांट्स, कम धूप में भी रहेंगे एकदम हरे-भरे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
यह विडियो भी देखें