Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:35 AM IST

Gardening Tips: सर्दियां शुरू होते ही होने लगी है फूलों वाले पौधों की चिंता; कहीं सर्द हवाओं में गिरने न लगे पत्ते, जानें कैसे रखें ख्याल

सर्दियों में खिलने वाले फूल न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि मन को भी सुकून देते हैं। अगर आप पौधों का अच्छे से ख्याल रखती हैं, तो आपको सर्द हवाओं की चिंता नहीं रहेगी।
Updated:- 2025-11-04, 18:05 IST
how to take care of flower plants in winter season

ठंड के मौसम में लोगों को गार्डन में लगे फूलों के पौधे की चिंता ज्यादा होती है, क्योंकि इन पौधों की जड़ें और कलियां कमजोर होती हैं। जैसे ही ठंडी हवाएं चलने लगती हैं, पत्तों के झड़ने या फूलों के न खिलने की चिंता सताने लगती हैं। अक्सर लोगों के साथ ऐसा होता है कि सर्दियों में फूलों के पौधे मुरझा जाते हैं, जिसके बाद उन्हें फिर से नए पौधे खरीदने पड़ते हैं। अगर आप भी फूलों के पौधों की केयर को लेकर परेशान हैं, तो चिंता न करें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पौधों के ख्याल रखने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे।

फूलों वाले पौधों का सर्दियों में कैसे रखें ख्याल?

रात के समय आप फूल वाले पौधे को अंदर की तरफ रख सकते हैं, जहां उन्हें सीधी हवा या ओंस न पड़े। इससे पौधे नमी से खराब नहीं होते, लेकिन ध्यान रखें कि पौधों को सुबह की धूप जरूर दें।

इसे भी पढ़ें- Hibiscus Plant Care: इन बातों का नहीं रखा ध्यान तो खराब हो सकता है गमले में लगा गुड़हल का पौधा, सर्दियों में इस तरह रखें ख्याल

सर्दियों जरूरत से ज्यादा पानी न दें

पौधे में तभी पानी डालें, जब आपको लगे कि मिट्टी सुख गई है। ऐसा इसिलए, क्योंकि इससे जड़े सड़ सकती हैं। सर्दियों में कई बार धूप नहीं निकलती, जिससे गमले का पानी सुखता नहीं है। जब मिट्टी की ऊपरी सतह सूखी लगे, तभी पानी दें। सुबह के समय पानी देना सबसे बेहतर होता है।

how to take care of flower plants in winter seasonsd

पौधे के ऊपर कपड़ा या कवर लगाएं

अगर आप गमले को उठाकर रोज अंदर नहीं रखना चाहती हैं, तो रस्सी बांधकर ऊपर कपड़ा लगा दें। इससे हवा और ओंस पौधों पर नहीं पड़ती। कपड़े या कवर से ओंस और हवा सीधा पौधों को नुकसान नहीं पहुंचाती। यह पौधे का ख्याल रखने का सही तरीका है।

ये भी पढ़ें: Gardening Tips: गुड़हल के पौधे में लग जाएं सफ़ेद कीड़े तो ये 3 ट्रिक्स आएंगे काम 

how to take care of flower plants in winter seasonsdfv

सूखी पत्तियां और मुरझाए फूल हटाएं

पौधे को सर्दियों में बचाने के लिए आपको सूखी पत्तियां और मुरझाए फूलों का ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए आपको समय-समय पर सूखी पत्तियां और मुरझाए फूल हटा देने चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी, तो समस्या पूरे पौधेमें फैल सकती हैं।

how to take care of flower plants in winter seasonsd

खाद का ध्यान रखें

सर्दियों में पौधों को ताकत देने के लिए जैविक खाद जैसे गोबर की खाद, वर्मी कम्पोस्ट या सूखी पत्तियों की खाद अच्छी मानी जाती है, लेकिन ध्यान रखें कि खास 20 से 30 दिन के बाद डालना चाहिए।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।