बॉलीवुड के गाने ऐसे होते हैं कि किसी का भी मन बिना थिरके नहीं मानेगा। देश-विदेश की कितने सारे लोगों को हम बॉलीवुड के गानों पर थिरकते देखते हैं। ऐसा ही एक डुओ तंजानिया, अफ्रीका के भाई-बहन का है, जो बॉलीवुड गानों को बहुत पसंद करते हैं और उनमें डांस करते कई वीडियोज शेयर भी करते हैं। ये टिकटॉकर भाई-बहन की जोड़ी बॉलीवुड के गानों में लिप सिंक करते हुए परफॉर्म करती है।
इनके लिप सिंक इतने बढ़िया होते हैं कि आप देखकर ही हक्के-बक्के रह जाएंगे। ऐसा लगता है कि ये लोग पूरे-पूरे गाने रटकर परफॉर्म कर रहे हैं। अगर अब तक उनकी परफॉर्मेंस आपने नहीं देखी है, तो चलिए हम आपको इनके बेस्ट कंपाइलेशन दिखाते हैं।
तंजानिया के भाई-बहन करते हैं बॉलीवुड सॉन्ग लिप सिंक
पहली बार दोनों की एक वीडियो वायरल हुई थी वो पिछले साल की थी। उस वीडियो में किली पॉल और उनकी बहन ने साल की सुपरहिट फिल्म 'शेरशाह' के गाने 'रातां लम्बियां' में लिप सिंक करते हुए परफॉर्म कर रहे हैं। इतना ही नहीं इनकी परफॉर्मेंस को लोगों ने बहुत पसंद भी किया है। किली पॉल और उनकी बहन एक पॉपुलर इंफ्लूएंसर बन गए हैं।
लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि
View this post on Instagram
लता मंगेशकर के जाने से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। ऐसे में किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल ने भी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की है। एक वायरल वीडियो में दोनों भाई-बहन ने लता मंगेशकर के गाने 'जाने क्या बात है' पर लिप सिंक किया है और आपको बता दें उनके इस वीडियो को 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को अमृता सिंह पर फिल्माया गया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, 'RIP लता मंगेश्कर। उनकी आवाज़ इतनी सुकून देने वाली और इतनी अद्भुत थी कि वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी।'
इसे भी पढ़ें : किसी ने एक-दूसरे पर मारी वरमाला, तो किसी का शादी का सेहरा हुआ वायरल, देखें मजेदार वेडिंग ब्लूपर्स
रितिक रोशन के गाने प्यार की एक कहानी पर बनाया रिसेंट वीडियो
View this post on Instagram
तंजानिया के कंटेंट क्रिएटर किली पॉल, जो लोकप्रिय बॉलीवुड गानों पर लिप-सिंकिंग और डांस करके सनसनी बन गए, ने हाल ही में एक और वीडियो के साथ वापसी की है। उनके नए इंस्टाग्राम रील में उन्हें बॉलीवुड फिल्म 'कृष' के एक लोकप्रिय गीत को लिप-सिंक करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में, वह ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा के फिल्म कृष के गाने 'प्यार की एक कहानी' को परफेक्ट एक्सप्रेशंस के साथ लिप-सिंक करते हैं। इतना ही नहीं, इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं और एक्टर आयुष्मान खुराना ने भी उनके वीडियो को लाइक किया है। आप उनकी यह वीडियो जरूर देखें।
इसे भी पढ़ें : शिल्पा शेट्टी और शहनाज गिल के बोरिंग डे पर मजेदार डांस की वीडियो हुई वायरल, फैंस ने जमकर की तारीफ
सामंथा रूथ प्रभु के डांस नंबर पर कर चुके हैं परफॉर्म
फिल्म 'पुष्पा' का सिजलिंग डांस नंबर 'ऊ अंतावा' हर किसी की पसंद बन चुका है तो ऐसे में किली पॉल इस पर परफॉर्म करने से पीछे कैसे हटते? वीडियो में किली इस गाने में लिप सिंक करते हुए एक जोरदार परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रहे हैं। देसी मूव्ज के साथ-साथ वह इस गाने में अपने कुछ मूव्ज भी जोड़ते हैं और बड़ी मजेदार तरीके से झूमते हैं। उनके इस वीडियो को कई लोग लाइक कर चुके हैं, जिनमें एक नाम जानी-मानी बॉलीवुड कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान कुंदर का भी है।
अगर आपको इन दोनों भाई-बहनों के ऐसे वीडियो देखने हैं तो आप इंस्टाग्राम पर इन्हें फॉलो कर सकते हैं। यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।